Responsive Scrollable Menu

सतना पुलिस ने पकड़ा ब्लैकमेलिंग का आरोपी, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से हड़पे थे गहने

सतना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये युवक कोलगवां थाना क्षेत्र की एक युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था। आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती से गहने भी हथिया लिए थे। ये आरोपी खुद को अनाथ बताकर युवती के संपर्क में आया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने युवती को यह बताया था कि वो अनाथ है और उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में युवती को उस पर दया आ गई और वो उसकी आर्थिक मदद करने लगी। इसी बात का युवक ने फायदा उठाया। वो उसे ब्लैकमेल करने लगा।

फोटो वीडियो के नाम पर धमकाया

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक युवक एक दिन युवती के घर पहुंचा। जहां उसने छुपकर फोटो वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किए। कुछ दिनों बाद वो इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। इस तरह से उसने घर में रखे सारे कीमती सामान और गहनों की जानकारी ली और लाखों के गहने लेकर गायब हो गया।

खुद को बताया था अनाथ

32 साल का ये युवक रवि कुमार पांडेय है, जो रीवा के खुटेही का रहने वाला है। मैं पिछले 3 सालों से सतना में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। युवती के सामने उसने खुद को अनाथ और बेसहारा दर्शाया। इस तरह से आरोपी ने 25 वर्षीय युवती से जान पहचान बढ़ाई और उसे अपने जाल में फंसा लिया।

कैसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 सितंबर को तीज के मौके पर युवती की मां ओर बहन ने गहनों का बक्सा खोला। उसमें से गहने गायब देख सभी के होश उड़ गए। परिवार को परेशान देख युवती ने पूरा मामला बताया। आरोपी की करतूत सभी के सामने लाने के साथ युवती ने ये भी बताया कि उसे डराया धमकाया गया था। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा।

आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

युवती और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 308 (2), 318 (4), 316 (2), 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद युवक की तलाश की गई। रविवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से पुलिस ने गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

राजगढ़: गणेश उत्सव में ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी से बदसलूकी और लूटपाट, 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

राजगढ़ के किला गेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान ड्यूटी दे रहे एक प्रधान आरक्षक के साथ सरेराह मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस जवान के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उनकी वर्दी फाड़कर जेब में रखे 6 हजार रुपये, सरकारी पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। वारदात के तुरंत बाद हरकत में आई कोतवाली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

तेज रफ्तार से हुड़दंग मचा रहे युवकों को टोकने पर बढ़ा विवाद

घटना 19 सितंबर की रात करीब 8:50 बजे की बताई जा रही है। किला गेट स्थित झांकी स्थल पर तैनात प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक तेज रफ्तार में चिल्लाते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। जब पुलिसकर्मी ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो वे उस वक्त तो चले गए, लेकिन कुछ ही देर में दोबारा पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और खींचतान करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी।

वर्दी फाड़ी और जेब से नकदी समेत पर्स छीनकर हुए फरार

मारपीट के दौरान बदमाशों ने जबरन पुलिसकर्मी की जेब में रखे 5 हजार रुपये और पर्स निकाल लिया। पर्स में 1 हजार रुपये नकद, पुलिस पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। बदमाश पुलिसकर्मी को घसीटकर पास की घाटी की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी आसपास के लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे।

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचे आरोपी

वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीमों ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए भारतसिंह तंवर और अनारसिंह तंवर को रास्ते में ही दबोच लिया। इसके बाद बाकी भागे आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्राम झंझाड़पुर के पास दुर्गम इलाके में घेराबंदी की गई, जहां से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भारतसिंह, अनारसिंह, ललित, कालू, राकेश और धर्मेंद्र तंवर शामिल हैं। मामले में एक नाबालिग की संलिप्तता भी पाई गई है, जिसके खिलाफ बाल न्याय कानून के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाशों में से तीन के खिलाफ पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी भारतसिंह तंवर पर मारपीट, बलवा और आगजनी जैसे 6 मामले दर्ज हैं, जबकि धर्मेंद्र तंवर पर 4 और राकेश तंवर पर भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ BNS की सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: वैभव सूर्यवंशी बाहर या संजू करेंगे ओपन? जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी उत्साहित हैं. इसके साथ ही फैंस के मन में फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. Mon, 21 Sep 2026 22:20:30 +0530

  Videos
See all

Black and White शो के आज के Highlights | 21 Sept 2026 | IIT Bombay Case | Donald Trump | Imran Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:15:11+00:00

Iran America War Update: होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई पर बड़ा ऐलान! | Donald Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers