Responsive Scrollable Menu

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

उत्तर दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 11 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दर्ज़ी बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया जहां उसे बंधक बनाया गया और उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात को एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुकानदार द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना प्राप्त हुई। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर बाजार थाने की पुलिस टीम के साथ-साथ सदर बाजार और महिला थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि जांच में आया कि पीड़िता रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का कुछ सामान खरीदने के लिए अपने घर से निकली थी और इसी दौरान पड़ोस की दुकान में काम करने वाले एक दर्जी ने उसे फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुला लिया, उसे बंधक बनाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में उत्तर जिले के महिला थाने में कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

राजस्थान में Ashok Gehlot का BJP पर आरोप, निकाय चुनाव में पुलिस का दुरुपयोग कर रही सरकार

राजस्थान में नगर निकायों के प्रमुखों के चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नवनिर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा अब लोकतंत्र की हत्या में सिर्फ राजस्थान पुलिस को ही नहीं, हरियाणा पुलिस को भी शामिल कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी, प्रदेशभर में कई कांग्रेस पार्षदों को पुलिस-एसीबी के नोटिस और धमकियां, यह सब कम नहीं था कि अब तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में रोक लिया गया और पूर्व विधायक संदीप यादव को गुड़गांव में बिना किसी कारण हिरासत में ले लिया गया।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जनता द्वारा चुने हुए पार्षदों को पुलिस के दम पर रोकना और बंधक बनाना दिखाता है कि यह चुनाव नहीं, जनता के जनादेश पर खुला कब्जा है।’’ नेता प्रतिपक्ष जूली ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तिजारा में नगर निकायों का बोर्ड बनाने के लिए भाजपा इस कदर गिर चुकी है कि जनता द्वारा चुने हुए कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने रात से दादागीरी से रोक रखा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के पार्षदों को बंधक बनाकर चंडीगढ़ के जंगलों में ले जाया गया है। पूर्व विधायक संदीप यादव को सात घंटे तक हरियाणा पुलिस द्वारा रोककर रखा गया।’’ जूली ने कहा, ‘‘भाजपा जनादेश में हार चुकी है और अपनी हार की बौखलाहट में प्रदेश और पड़ोसी प्रदेशों की पुलिस और प्रशासन को आगे कर लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनादेश को लूटने का ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा।’’ राज्य में 273 नगर निकायों में सभापति व अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हो रहा है। पांच निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए 25 सितंबर को चुनाव होगा, वहीं 32 निकायों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: मिसाइल, बम के हमलों की वजह से छोड़ना पड़ा घर, अब पाकिस्तान को जिताया मेडल

पाकिस्तान के MMA फाइटर आसिम खान ने कमाल प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में मेडल अपने नाम किया है. जानिए कौन है ये खिलाड़ी? Mon, 21 Sep 2026 17:50:39 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | JAMUI MOLESTATION VIRAL VIDEO | पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मामले पर तगड़ी सियासत | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:46:45+00:00

Top Headlines Of The Day: CM Yogi | UP Elections | Mayor Election | Jamui Video | Asaduddin Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:46:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers