भारत-श्रीलंका में कितनी तारीख को होगा एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल पर फ्री में देखें गोल्ड मेडल मैच
IND W vs SL W Final : भारत महिला और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है. इस गोल्ड मेडल मैच में भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. ये मुकाबला एशिया कप 2026 का रिकैप होने वाली है, जहां भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह खिताबी मुकाबले में रौंदकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं श्रीलंका ने महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में प्रवेश सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदकर किया है.
अब तक बार फिर से भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू दो-दो हाथ करती हुई नजर आएंगी. ये मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच कितनी तारीख को, कहां पर और कितने बजे से खेला जाने वाला है. इस चैलन की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं.
#TeamIndia continue the good work ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
Deepti Sharma opens her wicket-taking account as well ????
Updates ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/JLwYKKolqy
कितनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल मैच
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में गोल्ड मेडल मैच खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच 22 सितंबर 2026 यानी मंगलवार को खेला जाएगा.
कितने बजे से शुरू होगा गोल्ड मेडल मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच जापान में यानी कि वहां के लोकल टाइम के मुताबकि दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा, जबकि ये मुकाबला भारत में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 10 बजे होगा.
???????????????????????????????????? ???? ????????????????????????????????????????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 20, 2026
Harmanpreet Kaur & Co. line up against a familiar yet, a formidable foe as they look to defend their Asian Games title at Aichi-Nagoya 2026.
Watch Sri Lanka vs India in the women's T20I final at the 20th Asian Games on 22nd… pic.twitter.com/jww3UOjFHN
किस चैनल पर होगी मैच का प्रसारण
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं. वहीं इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी.
फ्री में कहां देखें भारत-श्रीलंका का गोल्ड मेडल मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच फ्री में आपको फ्री डिश टीवी पर देखने को मिलेगा. जहां आप डीडी स्पोर्ट्स चैलन पर इस मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं. ऐसे में आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं.
INNINGS BREAK!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
A Shafali Verma show puts up a big total for #TeamIndia in the semi-final ????
Over to the bowlers now!
Updates ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/aavq4OYg3f
भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होगा भारत का सामना, जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा मुकाबला?
Stock Market Today: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स में 550 अंकों की तेजी; रियल्टी-फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 440 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,735 और निफ्टी 47 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,393 पर था.
शुरुआती कारोबार में दिखी बाजार में तेजी
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा रियल्टी और ऑटो शेयरों से मिल रहा था. सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे. निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस गेनर्स थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी मीडिया लूजर्स थे.
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,064 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,886 पर था.
सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और टाइटन गेनर्स थे. इन्फोसिस, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा लूजर्स थे.
कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट
जानकारों के मुताबिक, दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ रहे हैं. मध्य पूर्व में टकराव और रूस-यूक्रेन युद्ध और तेज हो रहे हैं. हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आपूर्ति बढ़ने की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर से नीचे आ गई है. हालांकि, यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड 5 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है, जिससे इक्विटी मार्केट के लिए खतरा पैदा हो रहा है. लेकिन विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत ग्रोथ और अच्छी कॉर्पोरेट कमाई की उम्मीदों के चलते इक्विटी मार्केट डटे हुए हैं. भारत में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिलाजुला बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.18 प्रतिशत की गिरावट और नैस्डैक में 0.39 प्रतिशत की तेजी देखी गई.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











