Responsive Scrollable Menu

Dol Gyaras 2026: कब करें परिवर्तिनी एकादशी व्रत? जानें सही तारीख, पूजा का मंत्र, विधि, मुहूर्त और आरती

Parivartini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में सालभर में कुल 24 एकादशी आती हैं। इन्हीं में से एक है परिवर्तिनी एकादशी। धार्मिक मान्यता में इस व्रत का खास महत्व बताया गया है। इसे जलझूलनी एकादशी और डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है।

Continue reading on the app

Parivartini Ekadashi 2026: 21 या 22 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तारीख व पारण का दिन

Parivartini Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से पालनहार श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. जो लोग सदैव एकादशी व्रत का पालन करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. बता दें कि हर महीने में दो एकादशियां पड़ती है- एक शुक्ल पक्ष की और एक कृष्ण पक्ष की. प्रत्येक एकादशी की अपनी एक मान्यता होती है. परिवर्तिनी एकादशी भी उन्हीं में से एक एकादशी है. इस एकादशी पर माना जात है कि भगवान विष्णु, जो इस वक्त क्षीरसागर में योगनिद्रा में है, वहां करवट लेते हैं. इस करवट के चलते इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. चलिए अब जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख क्या है?

परिवर्तिनी एकादशी 2026 कब है? I Parivartini Ekadashi 2026 Right Date

द्रिक पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी की तिथि को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इस तिथि का प्रारंभ 21 सितंबर को रात 8 बजे से हो रहा है. वहीं, एकादशी तिथि का समापन 22 सितंबर को रात 9:43 मिनट पर हो रहा है. उदयातिथि के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026, मंगलवार के दिन रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

परिवर्तिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त।Parivartini Ekadashi 2026 Shubh Muhurat

परिवर्तिनी एकादशी के दिन आपको पूजा करने के लिए कई मुहूर्त मिलेंगे-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:52 मिनट से लेकर 5:40 तक
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त-  दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 03:21 तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 35 मिनट से लेकर 06:59 तक

संध्या पूजा के लिए गोधूलि मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है.

परिवर्तिनी एकादशी पूजन विधि

एकादशी के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करना है और फिर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने हैं. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. इसके बाद हाथ में जल और पुष्प लेकर भगवान के सामने व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद पूजा स्थल या मंदिर की सफाई करें. गंगाजल छिड़कर कर शुद्ध करें. अब एक चौकी रखें और उस पर पीला रंग का कपड़ा बिछाएं. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा रखें. इसके बाद विष्णु जी को चंदन का टीका लगाएं और उन्हें फूल, पंचामृत तथा तुलसीदल अर्पित करें. भगवान को फल तथा नैवेद्य अर्पित करें.

परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए. उन्हें लाल चुनरी अर्पित करें. माता को रोली की टीका लगाएं और लाल फूल चढ़ाएं. उन्हें श्रृंगार अर्पित करें. अब भगवान विष्णु के सामने घी का दीया जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें. इसके पश्चात परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें. भगवान विष्णु की आरती करें और पूजन समाप्त करें. संध्या में दोबारा विधिवत पूजा करें और शाम के समय तुलसी के पौधे पर दीया जलाएं.

व्रत का पारण कब किया जाएगा?

परिवर्तिनी एकादशी 2026 व्रत का पारण एकादशी के अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है. इसलिए, इस वर्ष 23 सितंबर 2026, बुधवार को पारण करने का दिन है. इस दिन सूर्योदय से पहले उठे स्नान आदि करें. सूर्योदय होने के बाद भगवान की पूजा करें. उन्हें भोग लगाएं. पारण के दिन जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं. इसके बाद व्रत खोल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 21 September 2026: दशमी तिथि पर शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें सोमवार का विस्तृत पंचांग 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने खोजा नया गुरु, 16 साल बाद हुआ फ्लेमिंग युग का अंत

Chennai Super Kings new head coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है। भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 47 साल के जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। फ्लेमिंग करीब 16 साल तक CSK से जुड़े रहे और उनकी कोचिंग में टीम ने पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की।

जहीर के लिए यह पहली बार होगा, जब वह किसी IPL टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रह चुके हैं। LSG और जहीर का साथ 2025 में खत्म हुआ था। इससे पहले वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस और बाद में ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट की भूमिका निभाई।

CSK के खिलाफ खेल चुके हैं जहीर
जहीर का CSK से पुराना मुकाबला कनेक्शन भी रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 100 मैच खेले और 102 विकेट लिए। वह 2010 और 2011 में IPL फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा भी रहे, लेकिन दोनों बार CSK के खिलाफ हार मिली।

मुंबई इंडियंस के साथ जहीर ने 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब भी जीते। उस समय टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने थे। अब जहीर खुद CSK के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

CSK के सामने बड़ी चुनौती
CSK पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम 2023 में खिताब जीतने के बाद से अब तक प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। 2025 में CSK अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया। आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन मैदान पर इसका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा।

फ्लेमिंग ने जुलाई 2026 में हेड कोच का पद छोड़ दिया था। उनकी आखिरी IPL सीजन में CSK ने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ आठवें स्थान पर सीजन खत्म किया।

जहीर के सामने नई टीम तैयार करने की चुनौती
CSK के साथ जुड़ने के बाद जहीर ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने चेपॉक में CSK के फैंस के माहौल को भी खास बताया।

अब जहीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती CSK की नई पीढ़ी तैयार करने और टीम को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाने की होगी। फ्रेंचाइजी की SA20 और अमेरिका की Major League Cricket टीमों में भी फ्लेमिंग कोच की भूमिका में थे। इन दोनों टीमों के नए कोच का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Mon, 21 Sep 2026 19:47:45 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE: ओवैसी का ऑफर, अखिलेश का इनकार क्लियर! | Asaduddin Owaisi | AIMIM | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:16:21+00:00

IIT Bombay News: चीटिंग का आरोप या जातिगत प्रताड़ना? साहिल वाकोड़े मामले पर छात्रों का प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:11:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers