हैदराबाद में लिफ्ट और दीवार के बीच फंसा शख्स:सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच लटका रहा; 90 मिनट चला रेस्क्यू, पैर फ्रैक्चर
तेलंगाना के हैदराबाद के मूसेपेट में एक शख्स लिफ्ट से बाहर निकलते समय हादसे का शिकार हो गया। लिफ्ट अचानक ऊपर चली गई, जिससे उसका पैर ग्रिल में फंस गया और वह सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच लटक गया। रेस्क्यू टीम ने करीब 90 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इस दौरान लिफ्ट की दीवार का हिस्सा तोड़ना पड़ा और हाइड्रोलिक कटर की मदद ली गई। हादसे में शख्स का पैर भी फ्रैक्चर हो गया। पत्नी के साथ सेकेंड फ्लोर पर जाते समय हादसा मूसेपेट के अंजनैया नगर में 40 साल का मुरली अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा था। वह लिफ्ट से बाहर निकल रहा था, तभी किसी ने थर्ड फ्लोर का बटन दबा दिया। सेंसर में खराबी के कारण लिफ्ट कुछ ही सेकंड में ऊपर चली गई। इस दौरान मुरली का एक पैर लिफ्ट के अंदर और दूसरा सेकेंड फ्लोर की लैंडिंग पर था। लिफ्ट ऊपर जाने से उसका पैर ग्रिल में फंस गया। पत्नी के शोर मचाने पर अपार्टमेंट के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद HYDRAA कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। HYDRAA और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू कुकटपल्ली में तैनात HYDRAA की DRF टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मुरली को निकालने के लिए लिफ्ट की दीवार का ऊपरी हिस्सा तोड़ा। सैनथनगर फायर स्टाफ ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से रेस्क्यू पूरा किया। मुरली को सुबह 10:50 बजे बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लिफ्ट और दीवार के बीच दबने से उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
NSE IPO 2026: आज आखिरी दिन, 1.16 गुना हुआ सब्सक्राइब; जानें प्राइस बैंड, लॉट और जरूरी तारीखें
NSE IPO 2026: आज आखिरी दिन, 1.16 गुना हुआ सब्सक्राइब; जानें प्राइस बैंड, लॉट और जरूरी तारीखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama










