Responsive Scrollable Menu

FASTag OneTag Portability: अब मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट होगा FASTag; बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे बैंक

अब तक यदि किसी वाहन चालक को अपने FASTag का बैंक बदलना होता था, तो उसे पुराना FASTag स्टिकर कार से हटाकर नया FASTag खरीदना पड़ता था। NHAI ने इस परेशानी को खत्म करने के लिए OneTag सेवा पेश की है।

यह सुविधा ठीक वैसे ही काम करती है जैसे आप अपने मोबाइल नंबर को बिना बदले एक टेलीकॉम कंपनी से दूसरी कंपनी में पोर्ट कराते हैं।  

​ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हुई इस नई सुविधा की शुरुआत 
​केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' में इस नई पोर्टेबिलिटी फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा पुराना स्टिकर ही काम करेगा और उससे जुड़ी FASTag ID में कोई बदलाव नहीं होगा, जिससे बार-बार नया टैग खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा।  

​ऐप के जरिए ऐसे बदलें अपना FASTag बैंक 
​FASTag को नए बैंक में पोर्ट करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले वाहन मालिक को अपने मोबाइल में 'राजमार्गयात्रा' ऐप में लॉगिन करना होगा। इसके बाद ऐप में अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके यह जांचना होगा कि गाड़ी पोर्टेबिलिटी के लिए पात्र है या नहीं। पात्रता पुष्टि होने के बाद, मौजूदा FASTag बैंक की ओर से यूज़र के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड (MVC) भेजा जाएगा।

इस कोड को दर्ज करने के बाद यूज़र अपनी पसंद का नया FASTag इशूअर बैंक चुन सकता है और नए बैंक के साथ कस्टमर वेरिफिकेशन व वॉलेट ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही पोर्टेबिलिटी का काम पूरा हो जाएगा।  

​दोबारा पोर्ट करने के नियम और कूलिंग पीरियड 
​अगर कोई यूज़र अपने FASTag को दोबारा किसी अन्य बैंक में पोर्ट कराना चाहता है, तो उसे 6 महीने का इंतजार करना होगा। पोर्टेबिलिटी प्रक्रिया सफल होने के बाद पुराना बैंक आपके मौजूदा FASTag वॉलेट को बंद कर देगा और उसमें बची हुई बैलेंस राशि को रिफंड कर देगा। इसके बाद अगले 6 महीने तक कूलिंग पीरियड लागू रहेगा, जिसके दौरान इसे दोबारा पोर्ट नहीं किया जा सकेगा।  

​इन प्रमुख बैंकों पर उपलब्ध है यह सुविधा 
​फिलहाल FASTag पोर्टेबिलिटी की सुविधा कुछ चुनिंदा प्रमुख बैंकों और इशूअर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है। राजमार्गयात्रा ऐप के अनुसार, यूज़र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एयरटेल पेमेंट बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इंडसइंड बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, करूर वैश्य बैंक और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के जरिए पोर्टेबिलिटी कर सकते हैं।  

​वनटैग सेवा से FASTag इकोसिस्टम में होगा सुधार 
​NHAI का कहना है कि OneTag सेवा से न केवल वाहन मालिकों के लिए बैंक बदलना आसान होगा, बल्कि यह FASTag के पूरे लाइफ साइकिल मैनेजमेंट में सुधार लाएगा। बार-बार नया FASTag बनाने की जरूरत खत्म होने से टैग प्रोडक्शन, डिस्पैच और अन्य खर्चों को घटाया जा सकेगा, जिससे देश में एक बेहतर और अधिक कुशल FASTag इकोसिस्टम तैयार करने में मदद मिलेगी।

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR में छाया कोरियन मेकअप का खुमार, भारी लुक छोड़ महिलाएं चुन रहीं नेचुरल और ग्लोइंग स्किन, जानें ट्रेंड

Korean Makeup Craze: दिल्ली-NCR में भारी मेकअप की जगह कोरियन मेकअप की मांग तेजी से बढ़ी है. महिलाएं अब नेचुरल, ग्लोइंग और फ्रेश स्किन लुक ज्यादा पसंद कर रही हैं. यह मेकअप हाइड्रेटेड त्वचा, हल्के ब्लश और नेचुरल आई लुक पर आधारित है. ब्यूटी पार्लरों और सैलून में इसका काफी क्रेज देखा जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: यशबर्धन चौहान ने ठोका धमाकेदार शतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने लगातार दूसरे मैच में मचाई तबाही

लगातार दूसरे मैच में 17 साल के यशबर्धन चौहान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने अपने U19 वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया. Mon, 21 Sep 2026 12:37:00 +0530

  Videos
See all

BJP Press Conference: कांग्रेस पर जमकर बरसे सुधांशु त्रिवेदी | Congress |Sudhanshu Trivedi |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T07:16:21+00:00

CM Samrat Choudhary Live : सीएम सम्राट चौधरी लाइव | Gram Sansad | Bihar News LIVE | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T07:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers