नितिन नवीन BJP की सोशल मीडिया वर्कशॉप में शामिल हुए:दावा- राहुल गांधी को जवाब देने और डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर चर्चा
दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में रविवार को पार्टी की नेशनल सोशल मीडिया वर्कशॉप हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सोशल मीडिया नैरेटिव का जवाब देने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बैठक में पीएम मोदी के काम को लोगों तक पहुंचाने और सदस्यता अभियान से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई। दीपक म्हास्के ने बताई वर्कशॉप की अहमियत भाजपा सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हास्के ने कहा कि वर्कशॉप से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंच को प्रभावी बनाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि बैठक ने संगठन के डिजिटल प्रयासों को नई दिशा दी। साथ ही, आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में संगठन, संवाद और तकनीक के तालमेल से जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वर्कशॉप से नए विचार और नजरिए भी सामने आए। भारत के चुनावों में सोशल मीडिया 2014 से शुरुआत: 2014 के चुनावों से सोशल मीडिया प्रचार का बड़ा हथियार बना, जहाँ नेताओं ने भाषणों के साथ-साथ फेसबुक और ट्विटर का जमकर इस्तेमाल किया। सीधा फोन तक पहुंच: अब पार्टियां सिर्फ बड़े मंचों पर नहीं, बल्कि व्हाट्सएप और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए सीधे लोगों की जेब तक पहुंच रही हैं। झूठी खबरों और डीपफेक की चुनौती: डिजिटल प्रचार बढ़ने के साथ फर्जी खबरें और नकली वीडियो रोकना सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। सख्त होते नियम: गलत प्रचार रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता और कड़े नियम लागू कर दिए हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी बनी:शिक्षा मंत्री बोले- PM की मां का अपमान किया, राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर विवाद राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ पर विवाद हो गया है। BJP ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 MW बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे
असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को 3,200 MW के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अडाणी पावर लिमिटेड के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। करीब 48 हजार करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट असम के औद्योगिक क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश बताया गया है। प्रोजेक्ट से असम की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। निर्माण के दौरान करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 5 हजार स्थायी नौकरियां बनने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे राज्य को बाहर के राज्यों से बिजली खरीदने पर निर्भरता काफी कम होगी। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 800 MW बिजली बनेगी। 2031 में क्षमता 1,600 MW होगी और दिसंबर 2032 तक प्रोजेक्ट की पूरी 3,200 MW क्षमता चालू होने की उम्मीद है। भारी बारिश से केरलम में 5 मौतें, इडुक्की-कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट केरलम में बारिश तेज होने से मडस्लाइड, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा के आदेश दिए हैं। इडुक्की और कोट्टायम में मौसम को लेकर SMS अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर विग्नेश्वरी IAS ने इडुक्की और कोट्टायम के कलेक्टरों के साथ बैठक की। कलेक्टरों को हालात की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने समेत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











