एशियन गेम्स में आज 2 बार भारत Vs पाकिस्तान:टेबल टेनिस में भिड़ंत होगी; इंडिया के पास शूटिंग, वुशु में मेडल जीतने का मौका
एशियन गेम्स में आज 2 बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। दोनों मुकाबले टेबल टेनिस में खेले जाएंगे। सुबह 6:30 बजे महिला टीम का मुकाबला होगा। दोपहर 3:30 बजे पुरुष टीमें भिड़ेंगी। दिनभर कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा स्वीमिंग में 7 गोल्ड पर फैसला होगा। भारत के पास शूटिंग, वुशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने का मौका होगा। शूटिंग में भारत के लिए 2 गोल्ड इवेंट सुबह 6:15 बजे पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय टीम क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेगी। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुबह 9 बजे इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल होगा। स्कीट में पुरुष और महिला टीम का पहला दिन होगा। पुरुषों में मिराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल होंगे। वहीं महिलाओं में परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान उतरेंगी। वुशु में न्येमान वांग्सू का फाइनल सुबह 5:30 बजे महिला चांगक्वान का फाइनल होगा। भारत की न्येमान वांग्सू इसमें उतरेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका का मेडल पक्का सुबह 8:30 बजे महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है। स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की नजर फाइनल पर सुबह 6:32 बजे 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज उतरेंगे। 6:46 और 6:50 बजे 50 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में आकाश मणि और हीर गितेश शाह उतरेंगे। 7:10 बजे 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में धनुष सुरेश उतरेंगे। सुबह 7:44 बजे भारत की पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की हीट होगी। क्वालिफाई करने पर दिन में इनके फाइनल भी होंगे। हॉकी, कबड्डी और बैडमिंटन में भी मुकाबले सुबह 9:30 बजे महिला हॉकी टीम पूल-बी में इंडोनेशिया से खेलेगी। 9:45 बजे पुरुष कबड्डी टीम का मुकाबला जापान से होगा। सुबह 11:30 बजे पुरुष बैडमिंटन टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से खेलेगी। शाम 4:15 बजे महिला कबड्डी टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। सॉफ्ट टेनिस में ग्रुप मैच जय मीना और आध्या तिवारी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगी। भारत की जोड़ी सुबह 5:30 बजे कंबोडिया, 6:30 बजे मंगोलिया और 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में सुमित का मुकाबला सुबह 8:30 बजे के बाद पुरुष 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में सुमित का मुकाबला थाईलैंड के सिंसिरी बुनजोंग से होगा।
जेलेंस्की बोले- अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में ट्रम्प से मुलाकात होगी:रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के लिए अमेरिका का शुक्रिया किया; संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेंगे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने तय किया है कि वे अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने X पर पोस्ट कर लिखा कि रूस के साथ साढ़े चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यह मुलाकात बहुत अहम है और इससे बहुत कुछ बदल सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है। रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। जेलेंस्की ने कहा कि तनाव कम करने पर काम किया जाएगा इस मुलाकात में युद्ध का तनाव कम करने के साथ-साथ ऊर्जा, भोजन और आम लोगों की सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दों पर विचार किया जाएगा। जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका और यूक्रेन की टीमें मिलकर काम कर रही हैं और अब वे हालात सुधारने के लिए कुछ बड़े और गंभीर कदम उठाने को पूरी तरह तैयार हैं। 2022 से जारी रूस-यूक्रेन जंग रूस और यूक्रेन के बीच जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई। रूस ने यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया और तभी से दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी है। रूस के पास यूक्रेन के करीब 20% इलाके पर कब्जा है। इस युद्ध में हजारों नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है, जबकि लाखों यूक्रेनियन अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। जून 2023 तक करीब 80 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में चले गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प युद्ध खत्म कराने के लिए रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ बातचीत कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी। यह करीब 80 साल में किसी रूसी नेता की पहली अलास्का यात्रा थी। डोनबास को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच फंसा है मामला रूस पूरे डोनबास पर कब्जा चाहता है, लेकिन यूक्रेन अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते में यह सबसे बड़ी अड़चनों में से एक बना हुआ है। रूस डोनबास को बेहद अहम मानता है और इन्हें छोड़ना नहीं चाहता। पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि शांति समझौते के लिए यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले इलाकों पर अपना दावा छोड़ना होगा। साथ ही उसे इन इलाकों को रूस का हिस्सा मानना होगा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… रूस-यूक्रेन ने ब्लैक सी में 300 जहाजों पर हमले किए:दुनिया में गेहूं-मक्का महंगा होने का खतरा; रूस का अनाज निर्यात 71% घटा रूस-यूक्रेन युद्ध में ब्लैक सी अब जंग का बड़ा मोर्चा बन गया है। पिछले करीब डेढ़ महीने में दोनों देशों ने 300 से ज्यादा जहाजों को निशाना बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








