Responsive Scrollable Menu

कम हाइट वालों के लिए बेस्ट चॉइस हैं ये सस्ते स्कूटर! कीमत मात्र ₹68,150 से शुरू

Best Scooter for Short Height Riders in India: अगर आपकी हाइट कम है और स्कूटर चलाते समय दोनों पैर जमीन तक आसानी से नहीं पहुंचते, तो सही स्कूटर चुनना बेहद जरूरी है. भारतीय बाजार में कई ऐसे स्कूटर मौजूद हैं, जिनकी सीट हाइट कम, वजन हल्का और हैंडलिंग आसान है. इस लिस्ट में TVS Zest 110, TVS Orbiter, Honda Activa 6G और Hero Pleasure Plus शामिल हैं. जानें कीमत, सीट हाइट, माइलेज और कौन सा मॉडल आपके लिए सबसे बेहतर है.

Continue reading on the app

सिंगापुर सरकार किताब पढ़ने के बदले पैसे देगी:रोजाना कम से कम 15 मिनट पढ़ना होगा; स्मार्ट फोन और रील्स की लत छुड़ाना मकसद

सिंगापुर सरकार अब लोगों को किताब पढ़ने के लिए पैसे देगी। इसके लिए रोज कम से कम 15 मिनट किताब या लंबे लेख पढ़ने होंगे। पढ़ने का समय सरकारी वेबसाइट पर दर्ज करना होगा। इसके बदले रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें बाद में नकद इनाम में बदला जा सकेगा। सरकार का यह 5 साल का नेशनल रीडिंग मिशन लोगों को स्मार्टफोन, रील्स और छोटे वीडियो से कुछ समय दूर करके दोबारा पढ़ने की आदत डालने की कोशिश है। 15 मिनट पढ़ने पर मिलेंगे 20 कॉइन्स योजना के तहत हर दिन 15 मिनट पढ़ने पर 20 वर्चुअल कॉइन्स मिलेंगे। एक दिन में सिर्फ एक बार रीडिंग टाइम दर्ज किया जा सकेगा। 50 दिन तक रोज 15 मिनट पढ़ने पर 1,000 कॉइन्स पूरे होंगे। इन्हें 1 सिंगापुरी डॉलर यानी करीब 76 रुपए के नकद इनाम में बदला जा सकेगा। सरकार ने इस साल कुल 75 लाख रीडिंग मिनट का लक्ष्य रखा है। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए करीब 1.14 करोड़ रुपए के इनाम दिए जाएंगे। सरकार ने पढ़ने को गेम की तरह बनाया इस योजना को सिंगापुर के नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड (NLB) ने शुरू किया है। लोग ‘क्राउडटास्क एसजी’ वेबसाइट पर रोज अपनी पढ़ाई का समय दर्ज करेंगे। लक्ष्य पूरा करने पर उनके खाते में कॉइन्स जुड़ते जाएंगे। इस तरह सरकार ने पढ़ने को एक ऐसे रिवॉर्ड सिस्टम से जोड़ा है, जिसमें लोग रोज का लक्ष्य पूरा करके धीरे-धीरे नकद इनाम हासिल कर सकते हैं। रील्स और छोटे वीडियो से ध्यान हटाना मकसद सरकार की चिंता लोगों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर है। NLB की प्रमुख मेलिसा टैम के मुताबिक, छोटे वीडियो से जानकारी तेजी से मिलती है, लेकिन लगातार बहुत सारी सूचनाएं देखने से दिमाग थक सकता है। इसके मुकाबले किताब या लंबा लेख पढ़ने में ज्यादा एकाग्रता की जरूरत होती है। इससे ध्यान लगाने, सोचने और कल्पना करने की क्षमता विकसित करने में मदद मिल सकती है। इसी वजह से सरकार ने शुरुआत के लिए रोज सिर्फ 15 मिनट का लक्ष्य रखा है। युवाओं में भी कम हो रही हॉबी रीडिंग रिसर्च एनालिस्ट आइजैक निओ के मुताबिक, बच्चों और युवाओं पर पढ़ाई और परीक्षाओं का दबाव रहता है। इसलिए वे अक्सर परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ते हैं, लेकिन अपनी रुचि के लिए किताब पढ़ने की आदत कम हो रही है। निओ ने 2025 में ‘मॉडर्न मेन्स बुक क्लब’ शुरू किया था। इसका उद्देश्य युवाओं को दोबारा किताबों से जोड़ना था। विशेषज्ञ बोले- शुरुआत के लिए इनाम काम आ सकता है मनोवैज्ञानिक चारिसा एनजी के मुताबिक, आर्थिक इनाम उन लोगों को पढ़ना शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकता है, जिन्हें पहले से कुछ रुचि है। हालांकि, जिन लोगों को पढ़ने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है, उनके लिए केवल पैसे लंबे समय तक यह आदत बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। पुस्तक विशेषज्ञों के मुताबिक, शुरुआत करवाने के लिए छोटा इनाम भी उपयोगी हो सकता है। कोई व्यक्ति पहले पैसे के लिए पढ़ना शुरू करे और बाद में उसे किताबों में खुद रुचि पैदा हो जाए। सरकार की योजना इसी बदलाव की कोशिश है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें…. जापान में 1 लाख लोग 100 साल के पार:इनमें 88 फीसदी महिलाएं; सेहतमंद खाना, एक्टिव रहना और समय पर इलाज लंबी उम्र का राज जापान में 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या पहली बार 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इनमें 88 फीसदी महिलाएं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 1,07,677 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र कम से कम 100 साल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं

Shafali Verma most t20i runs in calendar year: भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. एशियाई खेल 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Tue, 22 Sep 2026 11:32:05 +0530

  Videos
See all

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00

दिल्ली के 5 स्टार होटल में हिंदुओं के धर्मांतरण का दावा #Delhi #HayatRegency #ReligiousConversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers