Responsive Scrollable Menu

महज 12 साल की उम्र में बनाया पहला रोबोट:16 साल का होने पर पिता को अपनी कंपनी से देता है 2 लाख सैलरी, अब तक 5 लाख लोगों को दी ट्रेनिंग

राउल जॉन अजू महज 16 साल की उम्र में एआई कंपनी की शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। राउल को भारत के AI किड के नाम से जाना जाता है। वे केरल के कोच्चि जिले के कुन्नुमपुरम स्थित नॉर्थ एडप्पल्ली जीएचएस में कॉमर्स के साथ 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। महज 9 साल की उम्र से की AI सीखने की शुरुआत राउल की कंपनी में करीब 15 लोग काम करते हैं। AI के क्षेत्र में उनका सफर किसी पारंपरिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई से शुरू नहीं हुआ। उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में खुद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वीडियो एडिटिंग के जरिए उनकी तकनीक में रुचि बढ़ी। जब उनके पिता को Adobe में नौकरी मिली, तो राउल को कुछ प्रीमियम टेक्नोलॉजी टूल्स इस्तेमाल करने का मौका मिला। इससे AI को लेकर उनका नॉलेज बढ़ा। करीब 12 साल की उम्र में उन्होंने MeBot नाम का रोबोट बनाया। इसके बाद AI और रोबोटिक्स के क्षेत्र में उनकी पहचान बढ़ने लगी। 15 कर्मचारियों की टीम और 5 लाख छात्रों को ट्रेनिंग 12वीं की पढ़ाई और बोर्ड एग्जाम की तैयारियों के बीच राउल अपने स्टार्टअप की पूरी जिम्मेदारियां बखूबी संभालता है। राउल के स्टार्टअप ने अब तक दुनिया भर में 5 लाख से अधिक छात्रों को AI और नई तकनीकों की ट्रेनिंग देने का दावा किया है। राउल इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी AI और टेक्नोलॉजी के भविष्य पर अपने विचारों के बारे में बात कर चुके हैं। प्रोफेशनल्स को देते हैं AI टूल्स की ट्रेनिंग राउल के प्लेटफॉर्म का नाम ThinkCraft है। इसके जरिये वे छात्रों को AI सिखाते हैं, प्रोफेशनल्स को AI टूल्स की ट्रेनिंग देते है। छोटे-छोटे प्रैक्टिकल उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही गेम जैसी सीखने की प्रोसेस को आम लोगों तक पहुंचाते भी हैं। राउल India AI Impact Summit 2026 के दौरान भी चर्चा में आए। उन्होंने AI, शिक्षा और जिम्मेदार तकनीकी इस्तेमाल पर बात की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित प्रमुख लोगों से मुलाकात की। --------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें इंडियन आर्मी में अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी:ट्राइबल कम्युनिटी और धार्मिक टैटू बनवा सकते हैं, ये 6 तरह के टैटू प्रतिबंधित इंडियन आर्मी ने अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी की है। इसमें बताया गया है कि शरीर पर कहां टैटू बनवाया जा सकता है और कहां नहीं। अग्निवीर भर्ती में शारीरिक गतिविधियों के साथ उम्मीदवारों के पूरे शरीर की जांच की जाती है। साथ में शरीर पर टैटू भी देखा जाता है क्योंकि सेना में टैटू को लेकर कड़े नियम तय किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

Jitiya Vrat 2026: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और पारण का समय

Jitiya Vrat 2026: हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से रखती हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से जितिया व्रत करने से संतान पर आने वाले संकटों से रक्षा होती है और उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जितिया व्रत विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में श्रद्धा के साथ रखा जाता है। नेपाल में भी यह पर्व अलग-अलग क्षेत्रों में जीवित्पुत्रिका या जितिया नाम से मनाया जाता है। इस व्रत को मातृत्व, त्याग और संतान के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

कब रखा जाएगा जितिया व्रत?
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 7:59 बजे शुरू होगी और 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 5:51 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार जितिया व्रत 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को रखा जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। जितिया व्रत से जुड़ी धार्मिक परंपराओं में चील और सियारिन की कथा का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए पूजा के दौरान इस कथा का श्रवण करना व्रत की महत्वपूर्ण परंपरा माना जाता है।

जितिया व्रत 2026 पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:38 बजे से 5:26 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक

कब होगा जितिया व्रत का पारण
जितिया व्रत को कठिन उपवासों में गिना जाता है। परंपरा के अनुसार महिलाएं इस दौरान निर्जला व्रत रखती हैं और अगले दिन नवमी तिथि में इसका पारण करती हैं। जितिया व्रत का पारण 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। दिए गए पंचांग के अनुसार पारण का शुभ समय सुबह 6:15 बजे के बाद रहेगा। व्रती महिलाएं इस समय के बाद विधिपूर्वक व्रत खोल सकती हैं। पारण से पहले पूजा और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा भी कई स्थानों पर प्रचलित है।

जितिया व्रत के प्रमुख नियम

  • व्रत से एक दिन पहले स्नान करके पूजा-पाठ करने की परंपरा है। कई महिलाएं पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करती हैं।
  • एक दिन पहले सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। भोजन में प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता।
  • जितिया का मुख्य व्रत परंपरागत रूप से निर्जला रखा जाता है, यानी व्रत के दौरान अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता।
  • अगले दिन नवमी तिथि में शुभ समय देखकर व्रत का पारण किया जाता है।
  • पारण से पहले पूजा-अर्चना और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है।
  • व्रत के दौरान घर और पूजा स्थल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
  • पूजा के दौरान भगवान जीमूतवाहन की आराधना और जितिया व्रत की कथा सुनने की परंपरा है।

जितिया व्रत का धार्मिक महत्व
जितिया व्रत को संतान की मंगलकामना से जुड़ा महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माताएं यह कठिन उपवास अपनी संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से करती हैं। इस व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक कथा के अनुसार, जीमूतवाहन ने अपने त्याग और करुणा से नागवंश की रक्षा की थी। इसी कारण जितिया व्रत में त्याग, संतान की रक्षा और मातृत्व भावना को विशेष स्थान दिया जाता है। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में जितिया व्रत से जुड़ी पूजा-पद्धति और स्थानीय परंपराओं में अंतर देखने को मिल सकता है। इसलिए व्रत और पारण के लिए अपने क्षेत्र के पंचांग या स्थानीय पुरोहित से समय की पुष्टि करना उचित माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: सलमान खान और सतनाम सिंह ने जीता मेडल, रोइंग में भारत का कमाल

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज 5वां दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. Thu, 24 Sep 2026 06:03:15 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War: सऊदी-हूती में होगा युद्ध? बढ़ा तनाव, क्या छिड़ेगी भयंकर जंग! Yemen Crisis | Red #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:00:16+00:00

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T02:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers