Responsive Scrollable Menu

Mothers Day 2026 पर लफ्जों से बयां करें मां के लिए अपना प्यार, भेजें कुछ खूबसूरत संदेश

मां दुनिया का एक ऐसा शख्स जो अपने बच्चे से बिना किसी शर्त के बेइंतहा मोहब्बत करती है। खुद की हर चीज को अधूरा छोड़कर परिवार और बच्चों के सपने कैसे पूरा करना है, ये एक मां को अच्छी तरह आता है। बच्चों और परिवार के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाली मां के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है।

हम अपनी मां के प्रति प्यार जता सकें, उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता दिखा सकें। हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 10 मई को यह खास दिन मनाया जा रहा है। आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें खास अंदाज में विश कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ विशेज लेकर आए हैं, जो आपकी मम्मी का दिल खुशियों से भर देंगी।

मदर्स डे विशेज

तेरे बिना नींद नहीं आती, तेरे बिना चैन नहीं मिलता।
मां बस तू पास रह, तेरे बिना दिल नहीं बहलता।

तेरी दुआ है मेरा सबसे बड़ा कवच है, तेरा प्यार मेरे सबसे बड़ी ताकत है।
मां तू है तो सब कुछ है, तेरे बिना सब कुछ अधूरा है।

मां वो शब्द है जिसमें पूरी दुनिया की ममता समाई होती है।
हैप्पी मदर्स डे मां

दुनिया के कोई अगर सबसे खास है, तो वो मेरी मां है।

मां की ममता से बड़ा कोई खजाना नहीं,
मां के बिना इस दुनिया में कोई ठिकाना नहीं।

मां का प्यार हर दर्द की दवा होता है,
मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा सहारा होता है।

उसके होंठों पर कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।

मम्मी बस एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया है मेरी।
तेरे बिना कुछ भी नहीं, तेरी हंसी है सबसे बड़ी खुशी।

तेरा हाथ सिर पर है, तो डरना कैसा?
तेरी दुआओं का असर है मां, वरना इतना आसान कहां था जीना।

Continue reading on the app

Virat-Anushka: कीचड़ में नंगे पैर चलकर वृंदवन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात; Video Viral

Virat-Anushka visits Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। बुधवार सुबह दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और पूरी कोशिश की कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण और निजी बनी रहे।

आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद भी दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का सिंपल सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों का सादा और सहज अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

IPL जीत के बाद भी पहुंचे थे वृंदावन
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार आश्रम आ चुके हैं।

Virat-Anushka Vrindavan

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 खिताबी जीत के बाद भी दोनों ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे।

वृंदावन आने से पहले विराट और अनुष्का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी नजर आए थे। मैच के दौरान दोनों भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए थे। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी भी मौजूद थे।

लंदन में रहते हैं, फिर भी वृंदावन से जुड़ाव कायम
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। इसके बावजूद दोनों समय-समय पर भारत आकर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मनु भाकर की बंदूक को लगी जंग, एशियन गेम्स में टांय-टांय फिस्स रहीं ओलंपिक मेडलिस्ट

Manu Bhaker Asian Games 2026: भारतीय शूटिंग की पोस्टर गर्ल मनु भाकर का एशियन गेम्स 2026 में अबतक का सफर किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में वह पांचवीं पोजिशन पर रहकर एलिमिनेट हो गईं, इससे पहले टीम इवेंट में तो फाइनल तक में नहीं पहुंच पाईं थीं. अब उनके पास 25 मीटर फाइनल इवेंट में एक मौका बचा है. Wed, 23 Sep 2026 10:40:23 +0530

  Videos
See all

Azamgarh Murder Live Update: आजमगढ़ कांड की कहानी, मां की जुबानी | Encounter | UP Police | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T04:46:18+00:00

Houthi Attack Saudi Arabia: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल अटैक | Trump | Middle East | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T04:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers