Responsive Scrollable Menu

डॉ. अभय बेडेकर की कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’ को MP साहित्य अकादमी का प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद् (संस्कृति विभाग) द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2024 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष अपर प्रबंध संचालक और प्रतिष्ठित लेखक डाॅ. अभय अरविन्द बेडेकर की चर्चित कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’ को डायरी विधा के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रादेशिक ‘राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है।

साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि अकादमी द्वारा घोषित इन पुरस्कारों में प्रादेशिक कृति पुरस्कार के विजेता रचनाकारों को रुपये 51,000/- (इक्यावन हजार) की सम्मान राशि के साथ शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा। अधिकांश श्रेणियों में जूरी द्वारा दो श्रेष्ठ कृतियों का संयुक्त रूप से चयन किया गया है, जिसमें डायरी विधा के लिए डॉ. बेडेकर की कृति ने यह गौरव हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक पुरस्कार की डायरी विधा में सिर्फ डॉ. बेडेकर की कृति का चयन किया गया है। बाकी सामान्यतः सभी विधाओं में दो लेखकों की कृतियों का चयन किया गया है।

डॉ. बेडेकर की यह कृति कोरोना महामारी के कठिन दौर में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व संघर्षों, चुनौतियों और जीवंत अनुभवों को समेटे हुए है। डॉ. बेडेकर को राज्य स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से अंचल के साहित्यिक जगत और प्रबुद्धजनों में हर्ष व्याप्त है। संस्कृति विभाग द्वारा शीघ्र ही आयोजित होने वाले एक गरिमामय समारोह में चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Continue reading on the app

JEE मेन्स सेशन-1 22 जनवरी को होगा:सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 को, NTA ने 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में UGC NET, JEE मेंस 2027 सेशन-1, NIFT, सैनिक स्कूल, CUETसमेत कई परीक्षाओं की प्रपोज डेट जारी की है। UGC NET 14-19 दिसंबर तक UGC-NET का दिसंबर 2026 वाला राउंड 14 से 19 दिसंबर के बीच कराने का प्रस्ताव है। साथ ही NTA ने परीक्षा के लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट्स के तौर पर रखा है। जॉइंट CSIR-UGC NET का दिसंबर वाला राउंड 20 और 21 दिसंबर को होगा। बता दें कि ये परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए एलिजिबिलिटी तय करती है। NTA दिसंबर 2018 से UGC-NET परीक्षा आयोजित कर रहा है। JEE मेन्स सेशन-1 22 जनवरी से शुरू इसी तरह JEE मेन्स और JEE एडवांस्ड की तारीखें भी जारी की गई हैं। 4 जनवरी को आर्मी कैडेट्स कॉलेज परीक्षा के साथ होगी, जबकि JEE मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22-24, 28 और 30 जनवरी में होगी। ये एग्जाम IIT में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए दिया जाता जाता है। साथ ही ये JEE अडवांस्ड के लिए एलिजिबिलिटी एग्जाम के तौर पर भी काम करता है। सैनिक स्कूल की परीक्षा 13 दिसंबर से शुरू NTA के जारी किये कैलेंडर में सैनिक स्कूलों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स की परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को होगी और ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 जनवरी को होगा। ।NIFT एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी 2027 को कराने का प्रस्ताव है। SHRESHTA (NETS) परीक्षा भी 10 जनवरी को होनी तय है। हालांकि NTA ने अपने नोटिफिकेशन में ये साफ किया है कि कैलेंडर में परीक्षा की सभी तारीखें टेंटेटिव हैं। परीक्षा के डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में जीता गोल्ड, अब भारतीय क्रिकेटर को मिला लाखों का इनाम, CM ने किया ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता, जो इन गेम्स में भारत का पहला ही गोल्ड है. इस टीम का ही हिस्सा रही एक युवा क्रिकेटर के लिए प्रदेश के CM ने अवॉर्ड का ऐलान किया है. Tue, 22 Sep 2026 19:34:32 +0530

  Videos
See all

At least 11 injured in shooting outside high school in Turkey. #Turkey #Manisa #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:35:44+00:00

मालिक से बदला लेने के लिए फूंक डाला ₹24 करोड़ का सामान! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:36:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers