IAS Transfer: राज्य सरकार ने 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी
पंजाब की नौकरशाही में फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। ग्रामीण विकास और पंचायत समेत तीन विभागों के सचिव बदले गए हैं। सभी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किया है, जो 17 सितंबर से प्रभावी है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
बैच 1993 के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को अर्शदीप सिंह थिंद के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें वरुण रूजाम के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद पर कार्यरत थे।
जसप्रीत तलवार को भी मिली नई जिम्मेदारी
बैच 1995 की आईएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें माइन्स एंड जियोलॉजी का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा वह जस्टिस अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
अर्शदीप सिंह थिंद होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायत प्रशासनिक सचिव
बैच 2004 के आईएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद को अजीत बालाजी जोशी के स्थान पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत के प्रशासनिक सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेट्री पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही वह हॉर्टिकल्चर के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पहले वह कृषि एवं किसान कल्याण के प्रशासनिक सचिव पद पर कार्य थे। इसके अलावा हॉर्टिकल्चर के प्रशासनिक सचिव पद का एडिशनल चार्ज संभाल रहे थे।
Alpha Review: कितना दमदार है अल्फ़ा का एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट ? थिएटर में देखने से पहले यहाँ पढ़े डिटेल्ड रिव्यु
Alpha Review: कितना दमदार है अल्फ़ा का एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट ? थिएटर में देखने से पहले यहाँ पढ़े डिटेल्ड रिव्यु
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama










