Responsive Scrollable Menu

Heart Disease: लॉन्ग सिटिंग जॉब से बढ़ रहा हार्ट डिजीज का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

Heart Disease: आज के डिजिटलाइजेशन के दौर में गौर करें तो हममें से कई लोगों की जिंदगी ऑफिस वर्क, लैपटॉप और कंप्यूटर डेस्क तक ही सीमित होकर रह गई है। आजकल के ऑफिस कल्चर में व्यक्ति सेडेंटरी लाइफस्टाइल यानी एक ही स्थान और पोजिशन में बने रहने, डेस्क जॉब करने या घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने के लिए मजबूर हो गया है। इसकी वजह से हार्ट अटैक ही नहीं, कई लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों की गिरफ्त में आता जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर युवाओं में पिछले एक दशक में जिन बीमारियों के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए गए हैं, हृदय रोग जैसी जानलेवा समस्याओं के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। यह खतरा उन लोगों में और भी अधिक देखा जा रहा है, जिनकी डेस्क जॉब है, यानी कि जिनके दिन का 8-9 घंटे का समय ऑफिस में बैठे-बैठे निकल जाता है।

स्मोकिंग जैसा खतरनाक
विशेषज्ञों का मानना है कि सिटिंग किल्स, मूविंग हील्स। सिटिंग इज द न्यू स्मोकिंग यानी ऑफिस में डेस्क जॉब करना या कुर्सी-टेबल पर देर तक एक जगह बैठे रहना सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक है।   मानव की शारीरिक संरचना पर गौर करें तो शरीर में समुचित मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई और ब्लड सर्कुलेशन होने के लिए मूव करना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: न्यूट्रिशस डाइट से हार्ट रहेगा हेल्दी, खानपान में शामिल करें ये जरूरी आहार

हर साल इससे लाखों लोगों की होती है मौत
ज्यादा देर तक बैठने से शरीर की नसें संकुचित होने लगती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन में भी रुकावट होने से हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसकी वजह से व्यक्ति कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है और हर साल लाखों लोगों की मौत भी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि एक ही स्थान पर 6-7 घंटे बैठकर काम करने से हार्ट अटैक का खतरा तकरीबन 20 प्रतिशत बढ़ता है। वहीं इससे ज्यादा देर तक बैठकर काम करने पर हार्ट फेलियर का रिस्क 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

इस तरह बढ़ता है रिस्क
देखा जाए तो जो लोग बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक एक ही जगह बैठे-बैठे काम करते हैं, वो अनजाने ही कई तरह की बीमारियों को न्यौता देते हैं। शारीरिक गतिविधि की कमी और ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। यह हार्ट अटैक होने का मुख्य कारण है। लंबे समय तक बैठे रहने से कैलोरीज कम बर्न होती हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है। अधिक वजन बढ़ने से दिल पर अधिक प्रेशर पड़ता है। हार्ट आर्टरीज सिकुड़ जाती हैं, उनमें कैल्शियम का जमाव बढ़ जाता है, जिससे  नसों में ब्लड का प्रवाह रुक जाता है और कार्डियोवेस्कुलर डिजीज या हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसके साथ ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और डायबिटीज का खतरा भी रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम पर भी असर होता है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम गड़बड़ाने से व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा रहता है, जो आगे जाकर हार्ट डिजीज का कारण भी बनती है।

ये भी पढ़ें: दिल को सेहतमंद रखने के लिए नियमित करें 4 योगासन; मिलेंगे गजब के फायदे, जानें तरीका

कैसे करें बचाव
लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। बहुत लंबे समय तक ऑफिस में बैठना आपकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन इस दौरान  छोटे-छोटे बदलाव  लाकर आसानी से फिट रहा जा सकता है।

  • काम करते हुए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। अपने मोबाइल या घड़ी में हर 30 मिनट के बाद उठने का रिमाइंडर सेट कर लें ताकि आपको उठना याद रहे।
  • हल्की-फुल्की एकसरसाइज करें या इधर-उधर टहलें। खड़े होकर चेयर स्क्वैट्स, हील्स अपलिफ्टिंग,  नेक स्ट्रेचिंग, शोल्डर स्ट्रेचिंग, टोर्सो फिंगर स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करें।
  • अगर उठना संभव ना हो, तो डेस्क योगा या कुर्सी पर बैठे-बैठे नेक स्ट्रेचिंग, शोल्डर स्ट्रेचिंग, टोर्सो फिंगर स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है और समस्याएं होने का रिस्क कम रहता है।  
  • संभव हो तो ऑफिस में स्टैंड-अप डेस्क का इस्तेमाल करें। या फिर बैठने के लिए एर्गोनॉमिक कुर्सी चुनें। इसकी सही ऊंचाई होगी, आपकी पीठ सीधी रहेगी और आप एक्टिव रहेंगे।
  • फोन पर किसी से बात करते वक्त खड़े होकर या इधर-उधर टहलते हुए बात कर सकते हैं।
  • किसी को-वर्कर को फोन या मैसेज देने के बजाय उनके डेस्क तक जाकर उनसे बात करके आ सकते हैं।
  • लंच टाइम या टी-कॉफी ब्रेक में किसी एक जगह बैठे रहने के बदले चलते-चलते ब्रेक एंज्वॉय करें।
  • लंच टाइम में सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय किसी आउटडोर एक्टिविटी या हॉबी में समय बिताएं।
  • वर्कप्लेस पर वर्कलोड को लेकर या किसी भी तरह की परेशानी हो तो को-वर्कर या दोस्तों से जरूर शेयर करें। स्ट्रेस मैनेज करने के लिए कुछ देर के लिए सही, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग करें। बर्नआउट से बचने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।
  • यदि आप ऑफिस के नज़दीक रहते हैं तो काम पर पैदल या साइकिल से जाएं। यदि आप बस या ट्रेन लेते हैं तो बस स्टॉप या रेलवे स्टेशन तक पैदल जाने का प्रयास करें। ट्रेन या बस में खड़े होकर सफर करें।
  • लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां इस्तेमाल करें।
  • डेली रूटीन में एक्सरसाइज जरूर करें। ज्यादा ना सही, अपनी सहूलियत के हिसाब से दिन मे कम से कम 20 मिनट वॉक, योगा, कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज जरूर करें।
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें। अपना दोपहर का भोजन घर से लाने की कोशिश करें ताकि आपको बाहर से अनहेल्दी भोजन ना खाना पड़े। जितना हो सके हाइड्रेटेड रहें। काम के दौरान हाइड्रेशन जरूरी है। मीठे पेय और पेय पदार्थों से बचें।  
  • एल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें।

[यह जानकारी डॉ. एस. सी. मनचंदा सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली से बातचीत पर आधारित है।]

Continue reading on the app

6 महीने में टूटी Prithvi Shaw की सगाई: मंगेतर Akriti Agarwal बोलीं- ‘अब हमारे रास्ते अलग’, चीटिंग पर कही थी ये बात

Akriti Agarwal Prithvi Shaw Separation: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने मार्च 2026 में सगाई की थी। अब आकृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अलग होने की जानकारी दी है। आकृति के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। भविष्य को लेकर उनके लक्ष्य और मौजूदा परिस्थितियां अलग थी, इसलिए दोनों ने अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया।

हमारे रास्ते अब साथ नहीं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आकृति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारी मन से वह अपने मंगेतर से अलग होने की बात बता रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अभी भी प्यार और परवाह है, लेकिन अब उनके रास्ते साथ चलने के लिए नहीं हैं। उन्होंने आगे दोनों के लिए शांति और खुशी की कामना की। साथ ही लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

धोखे को लेकर किया था पोस्ट
आकृति ने इससे पहले एक पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए धोखा मिलने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें कई बार धोखा मिला, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पृथ्वी शॉ से जोड़कर कई तरह की बातें होने लगीं। आकृति ने पृथ्वी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी किया था और सगाई से जुड़ी कुछ तस्वीरें हटा दी थीं। हालांकि, इन चीजों को लेकर दोनों की तरफ से उस समय कोई स्पष्ट बयान नहीं आया था।

मार्च में हुई थी सगाई

Akriti Agarwal Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सगाई की थी। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें भी साझा की थीं। इसके कुछ महीनों बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। अब आकृति के ताजा बयान से दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उन्होंने अलग होने की वजह के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है और लोगों से अटकलें नहीं लगाने की अपील की है।

यह भी पढ़े- Katrina के वजन पर भद्दे कमेंट से भड़के अली जफर; बोले- ‘पुरुषों को आखिर क्या दिक्कत है?’

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच ने भी छोड़ी नौकरी, बना इस टीम का हेड कोच

एश्ले नॉफ्के ने पाकिस्तान के बॉलिंग कोच की नौकरी छोड़कर नीदरलैंड्स टीम का हाथ थाम लिया है. पीसीबी अब नए बॉलिंग कोच की तलाश में है. Wed, 23 Sep 2026 16:06:00 +0530

  Videos
See all

Govinda & Sunita Ahuja at Lalbaugcha Raja : बप्पा के दरबार में गोविंदा-सुनीता आहूजा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:45:24+00:00

Smriti Irani को हरियाणा- छत्तीसगढ़ का प्रभार | #BJP | #Haryana #chhattisgarh #Aajtak #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:44:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers