Responsive Scrollable Menu

Mandakini-Dawood: दाऊद इब्राहिम के साथ फोटो ने बर्बाद किया मंदाकिनी का करियर? एक्ट्रेस ने बताई पूरी कहानी

Mandakini on Dawood Ibrahim Photo: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनके और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ सामने आई एक पुरानी तस्वीर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब अभिनेत्री ने इस पूरे मामले पर खुलकर सफाई दी है। एक समय था जब मंदाकिनी और दाऊद की साथ वाली तस्वीर ने तहलका मचा दिया था, जिसके चलते एक्ट्रेस के फिल्मी करियर पर भी बुरा असर पड़ा।

हाल ही में ANI के पॉडकास्ट में शामिल हुईं मंदाकिनी ने साफ किया है कि वह दाऊद इब्राहिम के बुलावे पर दुबई नहीं गई थीं जबकि वह दुबई एक शो के सिलसिले में गई थीं। इसी दौरान उन्होंने एक क्रिकेट मैच देखा, जहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे। उसी मौके की तस्वीर बाद में हर तरफ फैल गई।

‘दाऊद ने मुझे दुबई नहीं बुलाया था’
मंदाकिनी ने बताया कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें कई तरह के लोगों से मिलना पड़ता है और उस समय वहां मौजूद लोगों के बारे में अलग-अलग आधार पर फैसला करना उनके लिए संभव नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा-
"जो भी लोग लिखना चाहें, जो भी बोलना चाहें, इस पर हमारा कंट्रोल नहीं है। एक कलाकार को हजारों लोग मिलते हैं और हम सबके लिए बराबर हैं। बहुत सारे लोग साथ में...किसके लिए चुनें, किसके लिए चुनें ना करें... हम वहां किसी शो के लिए गए थे। नहीं, मुझे दाऊद ने आमंत्रित नहीं किया था।"

 

Mandakini Dawood Ibrahim Photo

फोटो सामने आने के बाद शुरू हुई अटकलें
अभिनेत्री के मुताबिक, तस्वीर सामने आने के बाद मीडिया में तरह-तरह की खबरें और कयास लगाए जाने लगे जिसा उन्हें अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के बारे में लोग क्या लिखते या कहते हैं, उस पर उसका हमेशा नियंत्रण नहीं होता।

‘इस विवाद से काफी नुकसान हुआ’
मंदाकिनी ने कहा कि इस विवाद का असर उनके प्रोफेशनल जीवन पर पड़ा और बाद में उन्हें समझ आया कि ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए एक टीम का होना कितना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "इस विवाद से काफी नुकसान हुआ। बाद में मुझे पता चला कि इन सब चीज़ों को संभालने के लिए एक टीम होनी चाहिए। मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया।"

‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात मिली पहचान
मंदाकिनी ने साल 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म में वह राजीव कपूर के साथ नजर आई थीं। फिल्म की सफलता ने उन्हें उस दौर की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

फिल्म में मंदाकिनी की भूमिका और कुछ विवादित दृश्यों को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और आदित्य पंचोली जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की।

उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘जीवा’, ‘डांस डांस’, ‘प्यार करके देखो’, ‘कमांडो’, ‘जीते हैं शान से’ और ‘कहां है कानून’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

1996 में फिल्मों से बनाई दूरी
मंदाकिनी की आखिरी फिल्म ‘जोरदार’ थी, जो 1996 में रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यधारा की फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, उनके फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से और खासकर दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई तस्वीर आज भी समय-समय पर चर्चा में आ जाती है।

Continue reading on the app

PM Awas Yojana Gramin Kist Kab Aayegi: पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगी गुरु पूर्णिमा की सौगात, इस दिन खाते में आएगी अटकी हुई किश्त की रकम

PM Awas Yojana Gramin Kist Kab Aayegi: पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगी गुरु पूर्णिमा की सौगात, इस दिन खाते में आएगी अटकी हुई किश्त की रकम

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

How have Iran responded to Donald Trump's threat? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:10+00:00

Bappa के दरबार पत्नि संग पहुंचे Sanjay Dutt, लिया आशीर्वाद #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers