UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र की उड़ान योजना के तहत पुरुलिया जिले में एक हवाई अड्डे बनाने के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। केंद्र सरकार की प्रमुख योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) का मकसद कम सेवा वाले इलाकों को जोड़ना और ‘लास्ट-माइल’ हवाई संपर्क को मजबूत करना है। यहां सर्किट हाउस में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शुभेंदु ने कहा कि हवाई अड्डा स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्य सरकार ने आवश्यक लाइसेंस के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क पुरुलिया के लिए व्यापक विकास योजना का हिस्सा होगा, जिसमें पर्यटन, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार भी शामिल है। अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार की पुरुलिया को उद्योग के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में जिले में करीब एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।
रक्षा, इस्पात, सीमेंट और सौर ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें यहां विमानों का परिचालन शुरू करना है। उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डे के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
इसी वजह से परिवहन सचिव आज मेरे साथ यहां आए थे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिक उड्डयन विभाग के एक प्रतिनिधि भी यहां मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा, “एक साल के भीतर यहां कुल एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
मैंने रघुनाथपुर में 5,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए भूमि पूजन किया है। यहां रक्षा, इस्पात, सीमेंट और अन्य उद्योग स्थापित करने के प्रस्ताव हैं।” उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मांग सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के विकास के लिए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर परिवार को रोजगार मिले और सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
Aus vs Zim: क्रिकेट के मैदान पर 41 साल के इस दिग्गज ने रचा इतिहास, वनडे में बना डाला ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान क्रेग एर्विन ने 41 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह पुरुष वनडे क्रिकेट में किसी पूर्ण सदस्य देश की ओर से अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं.
The post Aus vs Zim: क्रिकेट के मैदान पर 41 साल के इस दिग्गज ने रचा इतिहास, वनडे में बना डाला ऐसा अनोखा रिकॉर्ड appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







