Responsive Scrollable Menu

SIR: देश के इन नामचीन लोगों को इलेक्शन कमीशन का नोटिस, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से जुड़ा मामला

दिल्ली में जारी SIR के दौरान, मतदाता सूची में सामने आ रही विभिन्न विसंगतियों के कारण कई प्रमुख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से लेकर पूर्व आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ जैसे कई नामचीन चेहरे शामिल हैं. इलेक्शन कमीशन के अनुसार, अधिकतर मामलों में पुराने मतदाता रिकॉर्ड से वर्तमान मतदाता रिकॉर्ड की मैपिंग न होने या फिर अन्य विवरणों में अंतर मिलने के वजह से नोटिस जारी किया गया है. 

33 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस

दिल्ली में SIR प्रक्रिया के दौरान, लगभग 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है. अधिकारियों के अनुसार, इनमें 31,63,930 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुका है. ये नोटिस चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में सामने आई अलग-अलग तार्किक विसंगतियों और पिछली SIR की मतदाता सूची से रिकॉर्ड की मैपिंग नहीं होने के मामलों में दिए जा रहे हैं.

सत्यापन के बाद फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा नाम

चुनाव अधिकारियों ने साफ किया है कि नोटिस मिलने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि मतदाता का नाम सीधे वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा. नोटिस का उद्देश्य है कि मतदाता संबंधित विसंगतियों के जरूरी दस्तावेज और जानकारी देकर रिकॉर्ड का सत्यापन करवा दे. सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.  

किन-किन नामचीन लोगों को जारी किया गया नोटिस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी को भी नोटिस, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना देसाई और उनके परिवार को SIR नोटिस, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को भी नोटिस, वजह- ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगिरी में जारी किया गया नोटिस

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनके परिवार को SIR नोटिस, वजह- सिसोदिया की पत्नी के रिकॉर्ड में ‘Self Name Mismatch’,  सिसोदिया के बेटे के रिकॉर्ड में ‘Parent Name Mismatch’

4 नवंबर को जारी की जाएगी फाइनल वोटर लिस्ट

दिल्ली के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने मामले में साफ कहा कि नोटिस मिलने का मतलब वोटर लिस्ट से नाम कटना बिल्कुल भी नहीं है. बिना सुनवाई के और बिना उचित आदेश के किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटेगा. जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें जवाब देने और जरूरी दस्तावेज पेश करने का पूरा मौका दिया जाएगा. 29 अक्टूबर तक नोटिस के मामलों को निपटाया जाएगा. 4 नवंबर को अंतिम और फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. 

 

 

Continue reading on the app

Full interview: Earl Spencer on Diana book claims, her legacy and Harry and Meghan

In this UK exclusive, Laura Kuenssberg interviews Earl Spencer after explosive new revelations in his latest book about his sister, Diana, Princess of Wales, her marriage to the now King, her tragic death, and the lasting impact on her children, Princes William and Harry. This week, a Buckingham Palace Spokesperson said: "While we do not comment on books as a matter of principle, His Majesty is mindful that the pain of fraternal grief can cloud reason, affect judgment and colour memory in ways others do not recognise, even many years after such a loss.” Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी शुरू करेंगे राजनीतिक पारी? जयंत चौधरी से अमरोहा एक्सप्रेस ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

Mohammed Shami Meets Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मुलाकात ने सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. जयंत चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा किए जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 'अमरोहा एक्सप्रेस' क्रिकेट पिच छोड़कर रालोद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे या उनके बड़े भाई राजनीति में कदम रखेंगे. Sun, 20 Sep 2026 23:10:36 +0530

  Videos
See all

Bihar News : बिहार में 2 अक्टूबर को JDU का 'नीतीश संवाद' #nitishkumar #biharnews #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T20:14:43+00:00

कटरा हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T20:10:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers