Responsive Scrollable Menu

Ye Bharat Ki Baat Hai : छिड़ेगा World War? | Russia Ukraine War | NATO | CM Yogi vs Akhilesh | UP

Ye Bharat Ki Baat Hai : छिड़ेगा World War? | Russia Ukraine War | NATO | CM Yogi vs Akhilesh |UP News | PM Modi | Rahul Gandhi | Hindi News | Latest News | R Bharat Live TV रूस पर विश्व युद्ध के बाद आज सबसे बड़ा हमला हो गया. 1600 ड्रोन से यूक्रेन ने मॉस्को के आसपास भारी तबाही मचाई. जबकि दूसरी तरफ सऊदी अरब पर हूती का भीषण हमला जारी है. यानी ग्लोबल वॉर के 4 बड़े मोर्चे पर जंग भड़कने से दुनिया जल उठी है. अलग-अलग मोर्चे पर 8 देश सीधे और 46 देश अप्रत्यक्ष युद्ध लड़ रहे हैं. यानी दुनिया के तमाम दो गुटों में बंटकर जंग की तैयारी में जुट चुके हैं. लेकिन ट्रंप के अचानक छुट्टी रद्द करने के बाद अचानक चर्चा तेज हो गई. क्या आज रात यमन या ईरान से विश्व युद्ध की शुरूआत होने जा रही है. वहीं, यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले रोजगार बड़ा मुद्दा बन गया है. सरकारी नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर तीखा सियासी घमासान मचा हुआ है. इसी बीच योगी लखनऊ के लोक भवन में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं. अभी एक दिन पहले योगी ने 818 और आज 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. योगी ने अगले 6 महीनों में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का अभियान भी शुरू किया. खबर है कि यूपी पुलिस में 36,000 और होम गार्ड में 41 से 42 हजार नौकरियां मिलेंगी. इसके अलावा UPSSC और UPPSC से भी हजारों पदों पर नौकरी दी जाएंगी. #yebharatkibaathailive #RussiaUkraineWar #WorldWar3 #MoscowAttack #DroneStrike #VladimirPutin #VolodymyrZelensky #Gazprom #HouthiAttacks #SaudiArabia #NATO #DonaldTrump #KimJongUn #GlobalCrisis #NuclearWar #WarUpdates #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #InternationalNews #Geopolitics #YogiAdityanath #CMYogi #UPJobs #UPGovt #MissionRojgar #SarkariNaukri #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPElection2027 #UPPoliceBharti #Lucknow #UPNews #YouthEmployment #DoubleEngineGovt #TransparentRecruitment #UPSSSC #UPPSC #IndianPolitics #ViralNews #TodayNews #PMModi #rahulgandhi #hindinews #bjp #congress #nda #rbharat ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

हामिद अंसारी के बयान का मुस्लिम शब्बान ने किया बचाव

हामिद अंसारी के बयान का मुस्लिम शब्बान ने किया बचाव

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Women T20: भारत ने Sri Lanka को 147 रन से हराकर जीता Gold Medal

स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के बाद स्पिनरों के फिरकी के जादू से गत चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों की महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर स्वर्ण पदक जीता जो मौजूदा खेलों में देश का सोने का पहला तमगा है। भारत के 217 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दीप्ति शर्मा (छह रन पर तीन विकेट), शेफाली वर्मा (तीन रन पर दो विकेट), श्रेयंका पाटिल (नौ रन पर दो विकेट) और श्री चरणी (13 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ढेर हो गई।

 श्रीलंका की ओर से कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ कौशिनी नुथ्यांगना (14) और कविशा दिलहारी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी। भारत ने इसी महीने श्रीलंका को ही हराकर एशिया कप का खिताब भी जीता था। भारत ने इससे पहले स्मृति (45 गेंद में 79 रन, सात छक्के, पांच चौके) के अर्धशतक और शेफाली (48 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ उनकी पहले विकेट की 99 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत तीन विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ऋचा घोष (22 गेंद में नाबाद 49 रन, छह चौके, तीन छक्के) ने डेथ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

 श्रीलंका को रजत पदक मिला जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर कांस्य पदक जीता। लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी। श्रीलंका ने पावर प्ले में दो विकेट खोकर 41 रन बनाए। क्रांति गौड़ के पहले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने इमेशा दुलानी का आसान कैच टपकाया। कप्तान चामरी अटापट्टू ने नंदनी शर्मा पर दो चौके जड़े लेकिन शेफाली ने तीसरे ओवर में इमेशा (03) को ऋचा के हाथों स्टंप करा दिया। चामरी ने क्रांति पर भी दो चौके मारे लेकिन शेफाली ने हसिनी परेरा (00) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।

 चामरी भी इसके बाद रन गति बढ़ाने के दबाव में दीप्ति शर्मा की गेंद को हवा में खेलकर भारती फुलमाली को आसान कैच दे बैठीं। श्रेयंका ने हर्षिता समरविक्रम (00) को अपनी ही गेंद पर लपका जबकि श्री चरणी ने हंसिमा करुणारत्ने (01) को भारती के हाथों कैच कराके नौवें ओवर में श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 49 रन कर दिया। दीप्ति ने कविशा दिलहारी (11) को अपनी ही गेंद पर लपका जबकि श्री चरणी ने काव्या काविंदी (02) को ऋषा के हाथों कैच कराके श्रीलंका को सातवां झटका दिया। श्रेयंका ने कौशिनी को बोल्ड करके मौजूदा खेलों में भारत के स्वर्ण पदक का खाता खोला। 

इससे पहले गत चैम्पियन भारत ने टॉस जीतने के बाद पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। स्मृति और शेफाली ने छह ओवर में टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 59 रन तक पहुंचाया। एशिया कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहीं दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 60 गेंद में 99 रन की साझेदारी करके फाइनल में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारत को रोकने के लिए कुछ विशेष करने की जरूरत थी लेकिन श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी में साधारण नजर आई और उसने भारतीय सलामी बल्लेबाजों को अपनी शर्तों पर खेलने दिया।

 भारत ने अंततः एशियाई खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। शेफाली और स्मृति दोनों ने स्पिनरों की जमकर धुनाई की। स्मृति ने तीसरे ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी की लगातार गेंदों पर दो छक्के जड़े। इनमें से पहला बैकफुट से सीधे मैदान के ऊपर से लगाया गया जबकि अगली गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप खेलकर गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। इसके बाद तेज गेंदबाज मिताली अयोध्या का ओवर और भी महंगा साबित हुआ। स्मृति ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर पारी का अपना तीसरा छक्का लगाया। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू स्वयं पांचवां ओवर करने आईं और 19 रन लुटा बैठीं जिसमें तीन छक्के शामिल थे।

 इनमें से दो शेफाली के बल्ले से आए। उन्होंने पहले शॉर्ट गेंद को पुल करके सीमा के पार भेजा और अगली गेंद को मिडऑफ के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। तीन गेंद बाद स्मृति ने श्रीलंकाई कप्तान तथा ऑफ स्पिनर की गेंद पर सीधा छक्का जड़ा। स्मृति ने कुल सात छक्के लगाए। एक और अर्धशतक के करीब पहुंच चुकी शेफाली ने बाएं हाथ की स्पिनर चामुडी प्रबोदा की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट का सही संपर्क नहीं हुआ और वह कैच आउट हो गईं। 

भारत के लिए नंबर तीन का स्थान कुछ समय से परेशानी का सबब रहा है। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर (17 गेंद में 19 रन) तीसरे नंबर पर उतरीं और भारत की बढ़त को मजबूत करने की कोशिश की लेकिन एशिया कप के बाद से जारी उनका संघर्ष यहां भी दिखा और वह 15वें ओवर में लॉन्ग ऑफ पर कैच दे बैठीं। स्मृति शानदार शतक की ओर बढ़ रही थीं लेकिन सुगंधिका की गेंद पर एक और स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में डीप में कैच आउट हो गईं। इसके बाद ऋचा ने डेथ ओवरों में एक और अहम पारी खेलते हुए भारत को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

Tue, 22 Sep 2026 14:06:00 +0530

  Videos
See all

रस्सी पर हैरतअंगेज कारनामा[Walking on a Wire, Defying Gravity] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T08:47:44+00:00

UP Government Jobs: 3 हजार 567 अभ्यर्थियों को CM Yogi ने दिया Appointment Letter| UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T08:44:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers