Responsive Scrollable Menu

विश्व हिंदू परिषद बोला-अंसारी हिंदू विरोधी सोच से बाहर आएं:पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा था- भारत को असली खतरा हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था

विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर रविवार को हमला बोला। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अंसारी पर ‘हिंदू विरोधी, नेहरूवादी और कट्टरपंथी सोच’ रखने का आरोप लगाया। बंसल ने कहा कि भारत के बहुसंख्यक हिंदू समाज को देश के लिए खतरा बताने से पहले अंसारी को अपने सार्वजनिक जीवन का ‘आइना’ देखना चाहिए। यह बयान शुक्रवार को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद आया। कार्यक्रम संवैधानिक विशेषज्ञ एजी नूरानी की याद में रखा गया था। अंसारी ने कार्यक्रम में नागरिक राष्ट्रवाद को चुनौती देने वाले उभरते रुझानों पर बात की थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बयान का हवाला दिया था। अंसारी ने बताया कि नेहरू का यह बयान विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक में दिया गया था। इसे पूर्व विदेश सचिव जगत सिंह गुंडेविया ने दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि इस बयान को एजी नूरानी ने अपनी 2019 में प्रकाशित किताब ‘द आरएसएस: अ मेनेस टू इंडिया’ में दर्ज किया है। VHP प्रवक्ता ने अंसारी पर लगाए आरोप बंसल ने X पर अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “उपराष्ट्रपति रहते हुए PFI से जुड़े कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी रही। राजदूत रहते हुए राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने के कई काले दाग आपके कार्यकाल से जुड़े हैं। इसके बावजूद आज आप हिंदुओं को सांप्रदायिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं?” बंसल ने आरोप लगाया कि अंसारी अब हिंदू समाज के खिलाफ बेबुनियाद बातें करके फिर अपनी कट्टरपंथी सोच दिखा रहे हैं। उन्होंने “भारत विरोधी और हिंदू विरोधी सोच” रखने का भी आरोप लगाया। अयोध्या फैसले की आलोचना पर भी घेरा बंसल ने अंसारी की अयोध्या फैसले पर आलोचना को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आपको पता होना चाहिए कि दुनिया की सबसे ज्यादा मस्जिदें भारत में हैं। आपने पहले श्रीराम जन्मभूमि के ऐतिहासिक फैसले की आलोचना की थी।” बंसल ने कहा, “नेहरूवादी, जिन्नावादी और हिंदू विरोधी सोच से बाहर आइए। देश ने आपको पद, सम्मान, पैसा और प्रतिष्ठा दी है। इसके लिए आभार जताइए और एहसान फरामोश मत बनिए।” उन्होंने आगे कहा, “अगली बार दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने ही प्रतिबिंब को आईने में देखना बेहतर होगा।” --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'नमाज़ पढ़ने से जमीन उनकी नहीं हो जाती': इको फ्रेंडली बकरीद मनाएं, गोरखपुर में VHP प्रवक्ता बोले- कुर्बानी का मतलब त्याग होता है गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा प्रचार विभाग प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय से इको फ्रेंडली बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा-कुर्बानी का असली मतलब त्याग होता है और लोगों को पशु बलि की जगह समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

Continue reading on the app

IAS Transfer: राज्य में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 10 आईएएस अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल देखने को मिली है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण (UP IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में 20 सितंबर को जारी किया है। इससे पहले राज्य में पीसीएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला बड़े पैमाने पर किया गया था।

अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन पद पर डॉ आशीष कुमार गोयल को नियुक्त किया गया। जो पहले ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे।  इसके अलावा उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष के साथ-साथ नई दिल्ली अपर स्थानिक आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता मामले के प्रमुख सचिव और खाद्य एवं रसद के आयुक्त पद पर कार्यरत रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष पद का प्रभाव भी संभालेंगे।

इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला 

आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अमृत अभिजात सचिव पर्यटन संस्कृति एवं धर्माथ कार्य को भी वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला 

वी. हैकाली, प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन को स्थानांतरित करके प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव शिक्षा को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पद की जिम्मेदारी दी गई है।  अनिल कुमार प्रमुख सचिव पंचायती राज को प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद, प्रमुख सचिव उपभोक्ता मामले और खाद एवं रसद आयुक्त पर नियुक्त किया गया है।

डॉ एम.के.एस सुंदरम प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन और प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा को प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, प्रमुख सचिव कृषि विपणन और  प्रमुख सचिव कृषि, विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज पद की जिम्मेदारी दी गई है।


Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs AUS-A: तेजल हसबनीस के 6 छक्के, अनुष्का शर्मा की फिफ्टी… ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली जीत

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीम के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय महिला ए टीम को 0-3 से हार मिली थी. Sun, 20 Sep 2026 22:48:30 +0530

  Videos
See all

SBI के दो ATM से 8 लाख की लूट #sbiatm #atmloot #sbi #atmrobbery #atmtheft #karimnagar #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T21:08:47+00:00

Bihar News : तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना ! #biharnews #biharnewstoday #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T21:12:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers