Responsive Scrollable Menu

दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए धर्मशाला में यज्ञ:हनुमान मंदिर में हवन हुआ; हिंदू, सिख, तिब्बती, थाई बौद्ध और ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि शामिल

धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में रविवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परम पावन दलाई लामा की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए 'धर्मशाला हिंदू चैप्टर—धार्मिक सद्भाव एवं विश्व शांति' के तत्वावधान में विशेष हवन-यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में हिंदू, सिख, तिब्बती बौद्ध, थाई बौद्ध और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने एक साथ मंच साझा करते हुए अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रार्थना की। समारोह में थाईलैंड और स्वीडन से आए बौद्ध भिक्षुओं सहित विभिन्न मठों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। तिब्बती बौद्ध परंपरा से नामग्याल मठ के लोबसांग डाक्पा, डायलेक्टिक्स स्कूल के भिक्षु, गाडेन चोलिंग ननरी व तिलोकरपुर ननरी की भिक्षुणियां, किर्ति मठ के प्रतिनिधि तथा स्वीडन से आईं भिक्षुणी तेनजिन डोलकर शामिल हुईं। वहीं थाई बौद्ध परंपरा की ओर से जोगीवाड़ा स्थित वाट मठ से रायनू विचैदित, माई ची पट्चराना सहित कई थाई भिक्षुओं ने पारंपरिक प्रार्थना संपन्न कराई। सामाजिक व धार्मिक संगठनों की उपस्थिति इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी श्यामनगर केंद्र से कमलेश बहन, गुरु सिंह सभा धर्मशाला के प्रतिनिधि और गायत्री परिवार से तपेंद्र शर्मा, विजय कटोच व कमलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त जिला परिषद चेयरमैन सीमा चौधरी सहित अनेक गणमान्य सामाजिक व धार्मिक हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वसुधैव कुटुम्बकम् और विश्व शांति का संदेश कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि परम पावन दलाई लामा का संपूर्ण जीवन प्रेम, करुणा और अहिंसा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के विचार पर टिकी है, पूजा पद्धतियां भिन्न हो सकती हैं, किंतु करुणा का भाव सभी को एक सूत्र में बांधता है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि 'धर्मशाला हिंदू चैप्टर' का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आस्थाओं के बीच संवाद और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है। हवन-यज्ञ के समापन पर सभी समुदायों ने सामूहिक रूप से विश्व शांति व मानव कल्याण का संकल्प लिया।

Continue reading on the app

दमोह में बड़ा हादसा, सीतानगर डैम में नहाते समय दो युवक डूबे, कई घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां सुनार नदी पर बने सीतानगर सिंचाई परियोजना डैम में दो युवक नहाते समय पानी में डूब गए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर आते ही नहीं देखा तो तत्काल ही पुलिस को नरसिंहगढ़ सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी मौके पर पहुंचे जब दोनों युवक नहीं दिखे तो एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि दिनेश पिता रामा पटेल निवासी सीता नगर और देवेंद्र पटेल निवासी लुकायन रविवार को डैम में नहाने आए थे। नहाने के दौरान वह गहराई में चले गये और डूब गए।

नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसला, बचाने कूदा दूसरा युवक

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो लड़के बाध पर नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी नदी में कूद गया और तेज बहाव में आने के कारण दोनों डूब गए हैं। मौके पर नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी एवं उनकी टीम पहुंच गई है दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

अब तक नहीं लगा दोनों युवकों को कोई सुराग

बता दें कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम को अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटनास्थल से पुलिस ने दोनों युवकों के कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं। वहीं, युवकों के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम जैसा माहौल पसरा हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs AUS-A: तेजल हसबनीस के 6 छक्के, अनुष्का शर्मा की फिफ्टी… ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली जीत

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीम के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय महिला ए टीम को 0-3 से हार मिली थी. Sun, 20 Sep 2026 22:48:30 +0530

  Videos
See all

कटरा हेलीपैड में आग लगने से अफरा तफरी, फायर टीम ने संभाला मोर्चा | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T20:30:30+00:00

पीएम मोदी का मजाक उड़ाता दिखा लड़का, सामने थे राहुल गांधी! | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T20:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers