Responsive Scrollable Menu

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच शनिवार को उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। इमरान खान (73) वर्ष 2023 से जेल में बंद हैं, जब भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

वर्तमान में वह रावलपिंडी स्थित उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी संस्था ‘पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान’ (पीआईएमएस) की एक विशेष टीम ने पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान की चिकित्सकीय जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, खान की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच भी शामिल थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि पीआईएमएस के एक चिकित्सक के नेतृत्व में टीम ने जांच की, जबकि अडियाला जेल अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी इस दौरान सहायता की। खान ने आंखों से जुड़ी समस्या की शिकायत की है और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें कई बार पीआईएमएस ले जाया जा चुका है। खान के समर्थकों का आरोप है कि उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

हालांकि, जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से हटने के बाद से खान को कई कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा है।

Continue reading on the app

UP की बेटी ने इस्तांबुल में रचा इतिहास, ईरान की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड, जानिए कौन हैं खुशी चौधरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की बेटी खुशी चौधरी ने इस्तांबुल में आयोजित ग्लोबल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में 64 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने फाइनल में ईरान की खिलाड़ी को हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

The post UP की बेटी ने इस्तांबुल में रचा इतिहास, ईरान की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड, जानिए कौन हैं खुशी चौधरी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Video: जापान में भारतीय टीम का शानदार अनुभव, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया ने दी जानकारी

भारतीय टीम जापान में अपने पहले मैच के लिए तैयार है! खिलाड़ी टोक्यो के लोगों की 'कॉर्डियल, जेनरस और हेल्पफुल' प्रकृति से प्रभावित हैं. वे जापान की मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं और देश को और एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हैं. टीम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी और एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रही है. #भारतजापान #क्रिकेट2026 #टोक्यो #खेलसमाचार Mon, 21 Sep 2026 14:35:47 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh में मनचलों की गुंडागर्दी, लड़कियों से छेड़खानी | Crime News | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:08:38+00:00

SP-AIMIM Allince: ओवैसी से गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा ऐलान! | Akhilesh Yadav | Owaisi | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers