Responsive Scrollable Menu

त्योहारी सीजन में इंदौर पुलिस का एक्शन प्लान तैयार, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

त्योहारों के मौसम में शहरों की रौनक बढ़ने के साथ बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इस बीच, इंदौर पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।

बता दें कि रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक आयोजनों, जुलूसों और विशेष रूप से अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

अनंत चतुर्दशी पर झांकियों के दौरान रहेगी विशेष सुरक्षा

बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों से पूर्व में त्योहारों के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और इस बात पर चर्चा की कि आगामी आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत कैसे बनाया जा सकता है? वही, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर में निकलने वाली झांकियां इंदौर की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा हैं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए इन आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी जिम्मेदारी रहती है।

बता दें कि बैठक में झांकियों के निर्धारित मार्ग, भीड़ नियंत्रण, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी समेत सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर

जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर पुलिस अब पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों की पहचान और धरपकड़ की दिशा में भी काम करने की तैयारी में है। पुलिस की योजना ऐसे अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पहले से नजर रखने की है, जिनसे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो सकती है।

 

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

डीएमआरसी बर्लिन में ‘इनोट्रांस 2026’ में भाग लेगी

डीएमआरसी बर्लिन में 'इनोट्रांस 2026' में भाग लेगी

Continue reading on the app

  Sports

3107 दिन बाद विकेट… पांचवीं गेंद में मिली सफलता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खुला इस बॉलर का खाता

जिम्बाब्वे की टीम में 8 साल बाद लौटे इस गेंदबाज का वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये पहला ही मैच था और पहली ही गेंद पर चौका भी पड़ गया. मगर 40 साल के गेंदबाज ने वापसी में वक्त नहीं लगाया. Sun, 20 Sep 2026 20:12:45 +0530

  Videos
See all

Bengal Politics | TMC Symbol Frozen: 'Mamata Banerjee की पर्सनालिटी खत्म हो चुकी है..' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T15:46:53+00:00

Saudi Arabia Vs Houtis: इधर हूती, उधर ईरान..सऊदी में जबरदस्त घमासान! #shorts #ytshorts #saudiarabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T15:42:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers