Responsive Scrollable Menu

इस प्राइवेट बैंक ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर से संशोधित रिवार्ड प्रोग्राम लागू होने वाले हैं। जो करंट और सेविंग दोनों ही खाताधारक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि यह बदलाव केवल योग्य डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ही लागू होगा। एटीएम विड्रोल और फ्यूल वॉलेट समेत कई मर्चेंट कैटेगरी कोड को भी इस प्रोग्राम से बाहर रखा गया है।

नए नियमों की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। बैंक ने कहा कि, “हम इंडसइंड बैंक रीवार्ड प्रोग्राम को योग्य डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए बढ़ाने जा रहे हैं। संशोधित प्रोग्राम सरल रिवॉर्ड स्ट्रक्चर, एक सिंगल रिवॉर्ड बैलेंस और इंडसइंड बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए आसान रिडेंप्शन प्रदान करता है।”

नया रिवार्ड प्रोग्राम जानें 

25,000 रुपये तक के एवरेज मंथली बैलेंस के लिए हर 200 रुपये के खर्च पर दो रिवॉर्ड मिलेंगे। इसके अलावा 400 एक्टिवेशन बेनिफिट्स भी मिलेगा। एक्रूअल लिमिट 2000 रुपये होगी। जबकि रिडेंप्शन लिमिट हर महीने 5,000 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं 5,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के एवरेज मंथली बैलेंस खाता के लिए हर 200 रुपये के खर्च पर चार रिवॉर्ड मिलेंगे। 600 एक्शन बेनिफिट्स होगा। एक्रूअल लिमिट 4000 और रिडेंप्शन लिमिट 10,000 तय किया गया है। 10 लाख रुपये या इससे अधिक एवरेज मंथली बैलेंस के लिए हर 200 रुपये के खर्च पर 8 रीवार्ड्स मिलेंगे। एक्शन बेनिफिट 1,000, मंथली एक्रूअल लिमिट 6000 और रिडेंपशन लिमिट 15,000 है। एक्शन बेनिफिट खाता खुलने की तारीख से 90 दिनों के भीतर कम से कम 500 रुपये तक के पहले डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन (ईकॉम या POS) पर एक बार मिलने वाला फायदा है।

सभी डेबिट कार्ड के लिए रिवार्ड एक जगह 

अलग-अलग डेबिट कार्ड के लिए रीवार्ड्स को ट्रैक नहीं करना होगा। योग्य डेबिट कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड्स को एक सिंगल रिवार्ड बैलेंस में लिंक किया जाएगा। जिसे इंडसइंड बैंकिंग ऐप के जरिए आसानी से रिडीम किया जा सकता है। एक रिवार्ड प्वाइंट 0.25 रुपये के बराबर होगा। न्यूनतम रिडेंपशन थ्रेसोल्ड 500 रीवार्ड प्वाइंट्स होगा।

इन क्रेडिट पर नहीं मिलेगा लाभ

वीजा क्लासिक, विजा प्लेटटिनम कैरट, विजा इंफिनिटी सॉलिटेयर और रुपे डेबिट कार्ड वेरिएंट्स पर रीवार्ड्स प्रोग्राम का लाभ नहीं मिलेगा। 100 के मल्टीपल में रिवार्ड्स को रिडीम किया जा सकता है। इस प्रोग्राम के अंदर एनआरआई अकाउंट होल्डर कैशबैक के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। रिवार्ड केवल 12 महीने के लिए ही वैलिड होगा। दो दिनों के भीतर ग्राहकों को लेनदेन के लिए क्रेडिट किया जाएगा। फ्यूल, वॉलेट लोड, इंश्योरेंस, क्रेडिट डेबिट क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, गवर्नमेंट सर्विस और टैक्स पेमेंट के कई MCC के ट्रांजेक्शन पर भी प्रोग्राम का लाभ नहीं मिलेगा।


यहाँ चेक करें नोटिफिकेशन

Continue reading on the app

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हुई, 6000 से अधिक लोग अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हुई, 6000 से अधिक लोग अब भी लापता

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी शुरू करेंगे राजनीतिक पारी? जयंत चौधरी से अमरोहा एक्सप्रेस ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

Mohammed Shami Meets Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मुलाकात ने सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. जयंत चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा किए जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 'अमरोहा एक्सप्रेस' क्रिकेट पिच छोड़कर रालोद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे या उनके बड़े भाई राजनीति में कदम रखेंगे. Sun, 20 Sep 2026 23:10:36 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash: 1 लाख के नीचे आ जाएगा सोना? Gold Rate Today | Gold Price News | Gold Price India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T19:30:30+00:00

Desh Ki Pathshala: Pakistan में Petrol बिजली की किल्लत Iran से मदद की गुहार... | Economic Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers