Responsive Scrollable Menu

उमेश यादव का विदर्भ क्रिकेट से टूटा 18 साल का नाता, जानिए अब किस नई टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने आगामी घरेलू सत्र 2026-27 में किसी अन्य राज्य की टीम से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर लिया है. 38 साल के तेज गेंदबाज ने उमेश यादव ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और हाल ही में उनका कुछ अन्य राज्य संघों के साथ बातचीत चल रही है. 

उमेश यादव ने छोड़ा विदर्भ टीम का साथ

उमेश यादव का विदर्भ टीम छोड़ने का फैसला अचानक नहीं आया है. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता उनके भविष्य और टीम में उनकी भूमिका को लेकर कोई साफ तस्वीर सामने नहीं रख रहे थे. घरेलू क्रिकेट में विदर्भ को दो बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उमेश यादव अब एक नई चुनौती और बेहतर अवसरों की तलाश में हैं. 

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान उमेश यादव ने अपने इस बड़े फैसले की पुष्टि की. उन्होंने कहा, "मैंने विदर्भ टीम से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मुझे विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है. फिलहाल मैं कुछ अन्य राज्य क्रिकेट संघों के साथ बातचीत कर रहा हूं और जल्द ही तय करूंगा कि आगामी सीजन में मुझे किस टीम का प्रतिनिधित्व करना है. 

विदर्भ के लिए शानदार रहा है उमेश का सफर

नागपुर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले उमेश यादव ने साल 2008 में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. अपने पहले ही रणजी सीजन में उन्होंने 14.60 की अविश्वसनीय औसत से 20 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद वह अपनी रफ्तार के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी. विदर्भ टीम के साथ उनका सफर बेहद ऐतिहासिक रहा.उन्होंने टीम को भारतीय घरेलू क्रिकेट के टॉप पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: 8 साल में सिर्फ 2 टेस्ट...पिछले एक साल में सिर्फ 1 मैच, क्या टीम इंडिया के सबसे 'लकी मैदान' को भूल गया BCCI?

Continue reading on the app

यूपी: नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-बिना सिफारिश मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे. उन्होंने एक स्वर में कहा कि मेहनत और योग्यता के आधार पर नौकरी मिलने से उनका वर्षों का सपना पूरा हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बताते हुए योगी सरकार की सराहना की. 

मार्च 2026 में परिणाम आया

लखनऊ निवासी संजीव वर्मा का चयन उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद पर हुआ है. उन्होंने बताया कि परीक्षा 2 नवंबर 2025 को हुई थी और मार्च 2026 में परिणाम आया. संजीव ने कहा कि पूरी नियुक्ति निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हुई है. मेहनत करने वालों को सफलता मिली है. मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है.

2020 में वह आरक्षी पद पर चयनित हुए

लखीमपुर खीरी निवासी रजत गुप्ता ने बताया कि उनका चयन भी उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद पर हुआ है. यूपी पुलिस में यह उनका दूसरा चयन है. वर्ष 2020 में वह आरक्षी पद पर चयनित हुए थे. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में भर्तियां निष्पक्ष हो रही हैं. लिखित परीक्षा, टाइपिंग और मेडिकल की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता रही.

वहीं, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक पद पर चयनित अंजू भारती ने कहा कि उनका चयन बिना किसी पक्षपात, लेनदेन और सिफारिश के हुआ है. उन्हें केवल फॉर्म भरने में पैसा खर्च किया था. उन्होंने बताया कि योगी सरकार में बिना सिफारिश नौकरी मिलना संभव हो रहा है. इसी पद पर चयनित आदर्श कुमार जैन ने भी भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया.

योग्यता के आधार पर नियुक्ति मिली

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पद पर चयनित दर्शना बाजपेयी ने कहा कि भर्ती में कहीं भी सिफारिश या लेनदेन की जरूरत नहीं पड़ी. उन्हें केवल योग्यता के आधार पर नियुक्ति मिली है. दर्शना बाजपेयी ने बताया कि तीन साल की तैयारी के बाद मिली सफलता उनके और परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी.

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद पर चयनित धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. 5 साल से तैयारी कर रहे थे, अब जाकर सफलता मिली है. आज बहुत खुशी का दिन है, सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र मिला है. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के पद पर उनका चयन हुआ है. पूरी भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई है. 2021 से लगातार तैयारी कर रहे थे, आज नियुक्ति पत्र पाकर बहुत अच्छा लग रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

5 wwe wrestler longest career: डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में लगातार बने रहना और रिंग पर राज करना केवल शारीरिक ताकत की बात नहीं, बल्कि अटूट निष्ठा और जुनून का खेल है. द अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना, द मिज और ट्रिपल एच जैसे महान दिग्गजों ने चोटों, उतार-चढ़ाव और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया. इन 5 रेसलर्स ने न केवल ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अपनी निरंतरता से वफादारी की एक अटूट मिसाल पेश की. Sun, 20 Sep 2026 20:35:36 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War Live Updates | रूस-यूक्रेन में भीषण जंग से भयंकर तबाही! | Big Attack On Moscow #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:11:41+00:00

Rahul Gandhi | Goonj के मंच से PM और बुजूर्ग महिला के अपमान वाले मामले पर क्या बोले Rashid Alvi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:16:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers