'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके
'महाभारत' सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को शादी का झांसा देने और महिला के उत्पीड़न के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने कस्टडी में लिया है। पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा और हैदराबाद लाकर कानूनी प्रक्रिया के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक महिला ने सौरव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का वादा करके उनके साथ लिव-इन में वक्त बिताया और अमेरिका में उनकी नौकरी भी छुड़वा दी। जब भी महिला ने शादी की बात की, सौरव ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया और दूरी बना ली। इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात, फिर साथ रहने लगे 29 साल की महिला की शिकायत के अनुसार, साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी मुलाकात सौरव गुर्जर से हुई थी। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बातें करने लगे और उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। महिला ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को दोनों पहली बार मिले थे। इस दौरान सौरव ने उनसे शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों अमेरिका में साथ रहने लगे और भारत लौटने पर भी साथ ही रहे। बिजनेस का झांसा देकर अमेरिका की नौकरी छुड़वाई महिला का कहना है कि सौरव के कहने पर उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। सौरव ने उनसे वादा किया था कि दोनों मिलकर एक नया बिजनेस शुरू करेंगे। महिला का आरोप है कि लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न की वजह से वे अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाईं। जब भी वे शादी को लेकर सवाल करती थीं, सौरव उनका फोन नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूर हो जाते थे। हैदराबाद में साथ रहे, फिर अचानक गायब हो गए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सौरव अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके साथ रहे। दोनों हैदराबाद में एक साथ रह रहे थे। इसी बीच सौरव बिना कोई जानकारी दिए अचानक गायब हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद गचीबोवली पुलिस ने जांच शुरू की और सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से कस्टडी में ले लिया। 'महाभारत' में भीम और 'ब्रह्मास्त्र' में कर चुके हैं काम सौरव गुर्जर ने साल 2013 में स्टार प्लस के शो 'महाभारत' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने भीम की भूमिका निभाई थी। यह शो 2013 से 2014 तक चला था। इसके बाद 2016 से 2017 के बीच वे 'संकटमोचन महाबली हनुमान' सीरियल में रावण और बाली के किरदार में नजर आए थे। साल 2022 में उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तीन साल के ब्रेक के बाद फरवरी 2025 में उन्होंने कलर्स टीवी के शो 'शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' से टीवी पर वापसी की थी, जिसमें वे स्वार्थ का किरदार निभा रहे थे। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें सूरज पंचोली बोले- कभी दिशा सालियान से नहीं मिला:उनकी मौत में मेरा नाम घसीटना गलत; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा एक्टर सूरज पंचोली ने एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम जोड़े जाने पर सफाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी कर सूरज ने कहा कि वे जीवन में कभी भी दिशा सालियान नहीं मिले पूरी खबर पढ़ें...
इरफान पठान बोले- यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए:2027 वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त वनडे खेलें, रोहित ओपनिंग के लिए पहली पसंद
इरफान पठान ने रविवार को कहा कि यशस्वी जायसवाल को वनडे में नियमित मौके मिलने चाहिए। उन्होंने जियोहॉटस्टार के ‘फॉलो द ब्लूज’ कार्यक्रम में यह बात कही। इरफान ने कहा- ‘2027 वर्ल्ड कप से पहले जायसवाल पर्याप्त वनडे खेलें। वेस्टइंडीज दौरे से इसकी शुरुआत हो।’ हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए भारत की पहली पसंद बताया। अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। इरफान बोले- जायसवाल टीम के बैकअप ओपनर इरफान ने कहा- ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मुझे जिस खिलाड़ी को मिलने वाले मौकों पर नजर रहेगी, वह यशस्वी जायसवाल हैं। वह टीम के बैकअप ओपनर हैं। जब भी मौका हो, मैं उन्हें खेलते देखना चाहूंगा।' जायसवाल का टॉप-ऑर्डर में खेलना मुश्किल वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल को टॉप ऑर्डर में मौका मिलने की संभावना कम है। कप्तान शुभमन गिल और रोहित ओपनिंग करते हैं। नंबर-3 पर विराट कोहली खेलेते हैं। रोहित और विराट सिर्फ वनडे खेलते हैं। दोनों के अगले साल वर्ल्ड कप में खेलने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बिठाए। जायसवाल को मिडल ऑर्डर में उतारा जा सकता है। इसकी वजह है कि नंबर-4 पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए जापान गए हैं। हालांकि जायवाल को ऋतुराज गायकवाड से चुनौती मिलेगी। जायवाल ने सिर्फ 6 वनडे मैच खेले हैं जायसवाल ने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने सिर्फ 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 285 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी शामिल है। जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 86 गेंद पर नाबाद 110 रन की पारी खेली थी। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बने केले के चिप्स खाता था; IPL टीम पर कहा- हमेशा मुंबई क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कहा- टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था। लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









