Responsive Scrollable Menu

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

किताबों के शौकीनों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए कॉर्बेट साहित्य महोत्सव का पहला संस्करण छह अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें लेखक, वन्यजीव विशेषज्ञ, इतिहासकार, फोटोग्राफर और कहानीकार एक साथ आएंगे और प्रकृति एवं वन्यजीवों पर बातचीत करेंगे। ‘3 डेज इन द वाइल्ड’ नाम से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आवासीय महोत्सव में 20 से अधिक सत्र में 30 से अधिक वक्ता हिस्सा लेंगे।

इनमें चार प्रमुख विषयों प्रकृति एवं वन्यजीव, हिमालय, उत्तराखंड तथा संस्कृति एवं विरासत पर चर्चा होगी। यह महोत्सव कॉर्बेट में इसके आतिथ्य साझेदारों ‘द गोल्डन टस्क’, ‘द रिवरव्यू रिट्रीट’ और ‘आहाना रिजॉर्ट एंड स्पा’ में आयोजित किया जाएगा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक साकेत बडोला ने एक बयान में कहा,‘‘भारत के संरक्षण इतिहास में कॉर्बेट का महत्वपूर्ण स्थान है।

जिम कॉर्बेट से लेकर एफ. डब्ल्यू. चैंपियन तक, इस क्षेत्र ने भारत में वन्यजीवों पर किए गए महत्वपूर्ण लेखन और फोटोग्राफी को प्रेरित किया है। पहला कॉर्बेट साहित्य महोत्सव इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए लेखकों, वन्यजीव विशेषज्ञों, इतिहासकारों, फोटोग्राफरों और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साथ लाकर संवाद का अवसर प्रदान करेगा।’’ बडोला ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इन चर्चाओं से नए विचार सामने आएंगे और कॉर्बेट के प्राकृतिक परिवेश के साथ लोगों के स्थायी संबंध बनेंगे, जिससे इसके भविष्य के लिए साझा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा।’’ कार्यक्रम की शुरुआत हिमालय की स्मृतियों, वन्यजीव फोटोग्राफी तथा उत्तराखंड की लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा के साथ होगी। वक्ताओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और जयपुर साहित्य महोत्सव की सह-संस्थापक नमिता गोखले, पद्मश्री से सम्मानित इतिहासकार और चिपको आंदोलन के इतिहासकार डॉ. शेखर पाठक, लेखक एवं प्रकृतिविद् स्टीफन ऑल्टर तथा पद्मश्री से सम्मानित फोटोग्राफर, पर्वतारोही और पर्यावरणविद् अनुप साह शामिल हैं।

साहित्य महोत्सव का समापन आठ अक्टूबर को होगा।

Continue reading on the app

Surat में LPG टैंकर से अवैध रीफिलिंग करते 9 लोग गिरफ्तार, 84 सिलेंडर और वाहन जब्त

गुजरात के सूरत में एक टैंकर से एलपीजी गैस सिलेंडर में अवैध रूप से गैस भरने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त शैफाली बरवाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने शनिवार को भेसान-हजीरा रोड स्थित एक पार्किंग परिसर की जांच की, जहां एक टैंकर से 84 सिलेंडर में अवैध रूप से एलपीजी गैस भरी जा रही थी।

प्राथमिकी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन सिंह गुज्जर (26), सुरेश बोरीवाला (35), महेश जांजवडिया (35), पंकज सिंह ठाकुर (26), देवा सिंह (28), सुभाष सिंह राजपूत (28), विशाल भाभोर (24), दीपक भाभोर (26) और लक्ष्मण सिंह रावत (53) के रूप में हुई है। प्राथमिकी के मुताबिक, मुख्य आरोपी पवन सिंह ने महेश से उक्त परिसर 12,000 रुपये मासिक किराये पर लिया था और एलपीजी गैस भरने के लिए अपने सहयोगियों को काम पर रखा था। प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘महेश परिसर में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और उसने मालिक को सूचित किए बिना यह जगह किराये पर दे दी थी।

आरोपी लक्ष्मण सिंह गेल कंपनी का एलपीजी गैस टैंकर लेकर आया और उसे परिसर में खड़ा किया, जबकि पवन सिंह द्वारा काम पर रखे गए अन्य आरोपी टैंकर से एलपीजी गैस सिलेंडर में गैस भर रहे थे।’’ प्राथमिकी में कहा गया कि आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही बरती और आपराधिक गतिविधि में संलिप्त हुए। पुलिस ने मौके से 1.26 लाख रुपये मूल्य के 84 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर, चार खाली सिलेंडर और गैस भरने वाली तीन पाइप के अलावा एलपीजी टैंकर, दो पिकअप/चार पहिया वाहन, मोबाइल फोन और 7,240 रुपये नकद जब्त किए। प्राथमिकी के अनुसार, जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब 56.69 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता, आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) आदेश के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत का कमाल, हिमांशु को सिल्वर और रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत के निशानेबाजों का जलवा लगातार जारी है। सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय शूटर्स ने अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दो और नए पदक डाल दिए। युवा निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने शानदार अचूक निशाना साधते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इन दोनों पदकों के साथ ही मौजूदा महामुकाबले में भारत के कुल शूटिंग पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। खास बात यह है कि इस व्यक्तिगत सफलता से महज कुछ ही घंटे पहले इसी तिकड़ी ने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था।

हिमांशु और रुद्राक्ष का दमदार प्रदर्शन
मुकाबले के दौरान दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला पेश किया। स्टेज 2 की सीरीज 7 पूरी होने के बाद हिमांशु ढिल्लों ने कुल 252.4 अंक हासिल किए और दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, चीन के लिहाओ शेंग (Lihao Sheng) ने 254.2 का शानदार स्कोर बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा, पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल ने स्टेज 2 की छठी सीरीज के अंत तक 230.9 अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

रोमांचक मोड़ पर रहा मुकाबला
फाइनल मैच की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। शुरुआती दौर में रुद्राक्ष पाटिल ने बेहद मजबूत शुरुआत की और चीन के लिहाओ शेंग के साथ उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्होंने अपनी दूसरी सीरीज का अंत 106.0 के शानदार एग्रीगेट स्कोर के साथ किया, जबकि लिहाओ 104.9 और हिमांशु 104.8 अंकों पर थे। हालांकि, स्टेज 2 की छठी सीरीज में रुद्राक्ष का निशाना थोड़ा चूका और वह 9.7 अंक ही जुटा सके। इसी मौके का फायदा उठाते हुए हिमांशु ढिल्लों ने 10.6 का बेहतरीन शॉट लगाकर बढ़त हासिल कर ली और दूसरा स्थान अपने नाम किया।

शूटिंग रेंज में भारत का दबदबा
यह शानदार सफलता उस टीम सिल्वर मेडल के ठीक बाद मिली है, जो कुछ ही समय पहले पार्थ माने के साथ मिलकर हिमांशु और रुद्राक्ष ने 10 मीटर एयर राइफल टीम फाइनल में हासिल किया था। इससे एक दिन पहले भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने सिल्वर मेडल जीता था, जिसके तुरंत बाद इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला था। भारतीय निशानेबाजों का यह बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है।

Mon, 21 Sep 2026 10:26:08 +0530

  Videos
See all

Weather News Today: मूसलाधार बारिश का भयंकर अलर्ट?| N18V | Heavy Rain | IMD Alert | Monsoon Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:15:04+00:00

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers