Responsive Scrollable Menu

न मावा, न चाशनी, न गैस पर पकाने की झंझट, घर में मेहमान आएं तो 10 मिनट में बनाएं भुने चने की ये आसान मिठाई

Roasted Chana Mithai Recipe: घर पर कम मेहनत में मिठाई बनानी हो तो भुने चने से यह आसान रेसिपी तैयार की जा सकती है. इसमें भुने चने के साथ काजू, बादाम, नारियल, मिल्क पाउडर और मलाई का इस्तेमाल किया जाता है. भुने चने को बारीक पीसकर छानने से मिठाई का टेक्सचर ज्यादा मुलायम रखने में मदद मिलती है. मिश्रण को बांधने के लिए दूध एक साथ डालने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके मिलाना बेहतर रहता है. तैयार मिश्रण को ट्रे में अच्छी तरह दबाकर मनचाहे आकार में काटा जा सकता है. ऊपर से पिस्ता, बादाम या सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मिठाई को खूबसूरत बनाया जा सकता है.

Continue reading on the app

कछुए का कवच, धैर्य और तेज रफ्तार... देवेंद्र फडणवीस ने समझाई अपनी राजनीति की इनसाइड स्टोरी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब राजनीति में विरोधी उन पर पत्थर उछालते हैं, तो वे बेवजह के विवादों में उलझने के बजाय कछुए की तरह अपने कवच में सिमटकर सिर्फ अपने काम पर फोकस करते हैं. क्षणिक चर्चा बटोरने वालों को आईना दिखाते हुए उन्होंने साफ कहा कि सस्ती पब्लिसिटी पाने वाले जल्द भुला दिए जाते हैं, जबकि सही नीयत से लिए गए कड़े फैसलों के ठोस परिणाम पीढ़ियों तक याद रखे जाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में आज 2 बार भारत Vs पाकिस्तान:टेबल टेनिस में भिड़ंत होगी; इंडिया के पास शूटिंग, वुशु में मेडल जीतने का मौका

एशियन गेम्स में आज 2 बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। दोनों मुकाबले टेबल टेनिस में खेले जाएंगे। सुबह 6:30 बजे महिला टीम का मुकाबला होगा। दोपहर 3:30 बजे पुरुष टीमें भिड़ेंगी। दिनभर कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा स्वीमिंग में 7 गोल्ड पर फैसला होगा। भारत के पास शूटिंग, वुशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने का मौका होगा। शूटिंग में भारत के लिए 2 गोल्ड इवेंट सुबह 6:15 बजे पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय टीम क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेगी। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुबह 9 बजे इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल होगा। स्कीट में पुरुष और महिला टीम का पहला दिन होगा। पुरुषों में मिराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल होंगे। वहीं महिलाओं में परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान उतरेंगी। वुशु में न्येमान वांग्सू का फाइनल सुबह 5:30 बजे महिला चांगक्वान का फाइनल होगा। भारत की न्येमान वांग्सू इसमें उतरेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका का मेडल पक्का सुबह 8:30 बजे महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है। स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की नजर फाइनल पर सुबह 6:32 बजे 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज उतरेंगे। 6:46 और 6:50 बजे 50 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में आकाश मणि और हीर गितेश शाह उतरेंगे। 7:10 बजे 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में धनुष सुरेश उतरेंगे। सुबह 7:44 बजे भारत की पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की हीट होगी। क्वालिफाई करने पर दिन में इनके फाइनल भी होंगे। हॉकी, कबड्डी और बैडमिंटन में भी मुकाबले सुबह 9:30 बजे महिला हॉकी टीम पूल-बी में इंडोनेशिया से खेलेगी। 9:45 बजे पुरुष कबड्डी टीम का मुकाबला जापान से होगा। सुबह 11:30 बजे पुरुष बैडमिंटन टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से खेलेगी। शाम 4:15 बजे महिला कबड्डी टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। सॉफ्ट टेनिस में ग्रुप मैच जय मीना और आध्या तिवारी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगी। भारत की जोड़ी सुबह 5:30 बजे कंबोडिया, 6:30 बजे मंगोलिया और 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में सुमित का मुकाबला सुबह 8:30 बजे के बाद पुरुष 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में सुमित का मुकाबला थाईलैंड के सिंसिरी बुनजोंग से होगा। Sun, 20 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Weather News Today: आज होगी भयंकर बारिश! IMD का ताजा अपडेट! Heavy Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T23:00:39+00:00

Pati Patni Fight Viral Video:पति पत्नी का झगड़ा हुआ वायरल! #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T22:50:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers