एक साथ थिरकीं 3 लड़कियां, ‘Baby Girl’ गाने पर जबरदस्त डांस ने खींचा सबका ध्यानc
सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपनी शानदार परफॉर्मेंस और एनर्जी की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. इन दिनों ‘Baby Girl’ गाने पर 3 लड़कियों का जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में तीनों लड़कियां एक साथ गाने की धुन पर शानदार तालमेल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस स्टेप्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने वीडियो देखने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जैसे-जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, वैसे-वैसे इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं. कई यूजर्स ने तीनों लड़कियों की परफॉर्मेंस की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनके डांस स्टेप्स को काफी शानदार बताया. ‘Baby Girl’ सॉन्ग पर किया गया यह डांस वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Video Credit: Instagram-@lekhaa_30
टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले 5 खिलाड़ी, 2 के नाम विश्व कीर्तिमान
5 cricketers Most player-of-the-series awards in Test: टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनना किसी खिलाड़ी के निरंतर वर्चस्व का सबसे बड़ा प्रमाण है. इस मामले में भारत के रविचंद्रन अश्विन और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ज्वॉइंट रूप से टॉप पर हैं. उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम आता है. वहीं पाकिस्तान के इमरान खान और न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली भी इस लिस्ट में हैं. इन दिग्गजों ने अकेले दम पर टेस्ट क्रिकेट का रुख बदला है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










