Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer: इन 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 7 आईपीएस और 36 HPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। सेंट्रल फरीदाबाद और मानेसर के डीसीपी बदले गए हैं। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा कैथल, पलवल, पनिपाल और जींद डीएसपी पद के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने जारी किया है।

बैच  2014 के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को लॉ एंड ऑर्डर पंचकूला के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें एसपी/एसटीएफ पंचकूला और एसपी सोशल आउटरीच पंचकूला पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पहले वह एसपी/एससीबी पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीज एंड सिक्योरिटी गुरुग्राम पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।  परबीना पी., डीसीपी, मानेसर जो कमांडेंट 4वीं आईआरबी मानेसर पद का अतिरिक्त प्रभार रही थी, उन्हें एसपी जीआरबी अंबाला कैंट पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • राजेश मोहन डीसीपी क्राइम फरीदाबाद को स्थानांतरित करके डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद पद पर भेजा गया है।
  • प्रतीक गहलोत डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम और I/c MERC गुरुग्राम को स्थानांतरित करके मानेसर डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है। साथी उन्हें कमांडेंट 4वीं आईआरबी मानेसर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आयुष यादव डीसीपी ईस्ट सोनीपत जो एसपी एचएसएनसीबी पद का एडिशनल चार्ज संभाल रहे थे, उन्हें स्थानांतरित करके डीसीपी साउथ गुरुग्राम पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जयबीर सिंह, ट्रैफिक फरीदाबाद को स्थानांतरित करके डीसीपी क्राइम फरीदाबाद पद पर भेजा गया है।
  • नरेंद्र सिंह डीसीपी क्राइम सोनीपत को एसपी एससीबीएच (H) पद पर नियुक्त किया गया है।

इन एचपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

उषा देवी एसपी, एससीबीएच और एसपी सोशल आउटरीच पद पर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र गहलावत को डीसीपी गोहाना पद की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही वह डीसीपी क्राइम सोनीपत पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। बहादुरगढ़ डीसीपी पद पर हितेश यादव को नियुक्त किया गया है। डीएसपी रोहतक पद पर राजेश कुमार लोहान, डीएसपी कुरुक्षेत्र पद पर सुरेश कुमार, नारनौल डीएसपी पद पर ऋषिकांत और कैथल डीएसपी पद पर हरदीप सिंह को नियुक्त किया गया है।



Continue reading on the app

Project Cheetah: गांधी सागर में दौड़ी ‘राधा’, CM मोहन यादव ने खोला बाड़े का गेट; अब यहां हुआ चार चीतों का कुनबा

नीमच। मध्य प्रदेश में प्रोजेक्ट चीता का दायरा अब कूनो से आगे गांधी सागर तक तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता CCB-2 को बाड़े में छोड़ा। इसी दौरान CM ने मादा चीता को नया नाम ‘राधा’ दिया। राधा के आने के बाद गांधी सागर में चीतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यहां अब दो नर और दो मादा चीते हैं।

CM ने खोला गेट, नए ठिकाने में निकली ‘राधा’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाड़े का गेट खोलकर मादा चीता को नए ठिकाने में छोड़ा। गेट खुलने के बाद वह बाड़े में आगे बढ़ती नजर आई। इसी मौके पर CM ने CCB-2 का नामकरण ‘राधा’ किया।

बोत्सवाना से भारत लाई गई CCB-2 को इससे पहले कूनो नेशनल पार्क में रखा गया था। वह 28 फरवरी 2026 को भारत पहुंची थी। क्वारंटीन और अनुकूलन की प्रक्रिया के बाद मई में उसे कूनो के जंगल में छोड़ा गया था। अब उसे कूनो से गांधी सागर शिफ्ट किया गया है।

 

गांधी सागर में अब दो नर और दो मादा चीते

राधा के आने से गांधी सागर में चीतों का कुनबा चार का हो गया है। यहां पहले से दो नर चीते प्रभाष और पावक तथा मादा चीता धीरा मौजूद हैं। अब CCB-2 यानी ‘राधा’ दूसरी मादा चीता के रूप में यहां पहुंची है।

गांधी सागर को कूनो के बाद चीतों के दूसरे महत्वपूर्ण ठिकाने के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक और मादा चीता की शिफ्टिंग को यहां चीतों की आबादी बढ़ाने और प्रोजेक्ट चीता का दायरा अलग-अलग सुरक्षित क्षेत्रों तक फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: कब और कहां होगा भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच, कैसे देखें LIVE?

India vs Japan LIVE: जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए. भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है, जिसे आईची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है. Mon, 21 Sep 2026 14:48:27 +0530

  Videos
See all

Maulana Rashidi Controversy: मौलाना साजिद रशीदी ने योगीके समर्थन में क्या क्या कहा? #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:43:36+00:00

CM Yogi On Opposition Attack | मेरठ में CM योगी का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना | BJP | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers