तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, 50 वर्षीय डॉक्टर की मौत
Telangana car fire accident: तेलंगाना के सूर्यपेट जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके तुरंत बाद वाहन में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में कार चला रहे 50 वर्षीय डॉक्टर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर हुआ हादसा
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 7:15 बजे हैदराबाद-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 365BB) पर स्थित पिल्ललामर्री फ्लाईओवर के पास हुई। मृत चिकित्सक की पहचान डॉ. जगदीश के रूप में हुई है, जो खम्मम के ममता अस्पताल में न्यूरोसर्जन के पद पर सेवाएं दे रहे थे। मूल रूप से वाइरा के रहने वाले डॉ. जगदीश अकेले ही हैदराबाद से खम्मम की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। दुर्घटना के कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Neurosurgeon Burnt Alive After His Car Crashes into Divider in Suryapet
— Sowmith Yakkati (@YakkatiSowmith) September 20, 2026
A horrific road accident occurred on National Highway 365, connecting Suryapet and Khammam.
Near Pillalamarri, a Volvo car reportedly lost control, hit the road divider at high speed and suddenly caught… pic.twitter.com/eCSKMR8XYg
टोल गेट और नंबर प्लेट से हुई पहचान
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और पुलिस तथा दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि बाद में ड्राइवर की सीट पर एक जला हुआ शव बरामद किया गया। पास के टोल प्लाजा से मिली जानकारी और कार के अस्थायी पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त डॉक्टर के रूप में की गई।
पुलिस जांच और फोरेंसिक टीम की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सूर्यपेट गवर्नमेंट जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही अन्य सभी तथ्य सामने आएंगे। इसके अलावा, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
दिल्ली में टला था बड़ा हादसा
गौरतलब है कि लगभग एक हफ्ते पहले दिल्ली के आज़ादपुर चौक पर भी कार में आग लगने की एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। हालांकि, वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया था और कार सवारों की जान बचा ली गई थी। शालीमार बाग से आज़ादपुर की तरफ जा रही उस कार में अचानक आग लग गई थी, जिसमें 26 वर्षीय चालक हर्ष जैन और अन्य लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट ने विलियम इशमेल संग गोवा में मनाया शादी का जश्न, करण वाही-रितेश-जेनेलिया समेत पहुंचे ये सितारे
Jennifer Winget William Ishmael Wedding: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। जुलाई में ब्रिटेन में शादी के बाद अब उन्होंने पति विलियम के साथ गोवा में दोस्तों और करीबियों के बीच जश्न मनाया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
गोवा में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज
गोवा में हुए इस जश्न में जेनिफर और विलियम खूबसूरत कपड़ों में नजर आए। सामने आए एक वीडियो में दोनों साथ डांस करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में जेनिफर पति विलियम को देसी डांस के स्टेप्स सिखाती नजर आईं।
एक दूसरे वीडियो में जेनिफर अपनी दोस्त जेनेलिया देशमुख को गले लगाती दिखीं। वहीं एक वीडियो में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे को किस करते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद दोस्तों ने दोनों के लिए खूब तालियां बजाईं।
ट्रेडिशनल लुक में दिखीं जेनिफर
इस खास मौके पर जेनिफर ने गहरे रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज, गुलाबी बांधनी लहंगा और मैचिंग दुपट्टा पहना था। उन्होंने पोल्की ज्वेलरी और मांग टीका भी लगाया था। खुले बालों में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। विलियम हल्के नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।
करण वाही समेत पहुंचे कई सितारे
जेनिफर के इस खास जश्न में उनके करीबी दोस्त करण वाही भी शामिल हुए। दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त हैं और ‘दिल मिल गए’ और ‘रेजिंगहानी वर्सेज रेजिंगहानी’ जैसे शो में साथ काम कर चुके हैं। करण के अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, मंदिरा बेदी और शब्बीर अहलूवालिया भी जश्न में शामिल हुए। शादी से जुड़े सामने आए वीडियो में सभी साथ मस्ती और डांस करते नजर आए।
जुलाई में ब्रिटेन में हुई थी शादी
जेनिफर और विलियम ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में एक निजी समारोह में शादी की थी। जेनिफर ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। इनमें चर्च की शादी, शादी की रस्में और फोटोशूट की झलक देखने को मिली थी।
यह भी पढ़े- पिंक साड़ी में बेबी बंप कवर करती दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, तस्वीरें वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







