Responsive Scrollable Menu

‘कांग्रेस जोकरों की पार्टी बन गई है’, राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला के अपमान पर भड़की भाजपा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम छात्रों की गूंज पर विवाद हो गया है. भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेंडियंस और जोकरों की पार्टी बनकर रह गई है. वे हमेशा के लिए बाहर हो चुके हैं. रेस्ट इन पीस.

शिक्षा मंत्री ने भी जताई आपत्ति

वहीं, देश के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. छात्र संवाद का इस्तेमाल पीएम मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दिखाता है.

अब जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, एक दिन पहले राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम के पांचवे आयोजन का विषय- सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स था. राहुल गांधी ने कार्यक्रम में शिक्षा, परीक्षा, भर्ती, हॉस्टल, रोजगार और रिजर्वेशन से जुड़े मुद्दों पर बात की थी. 

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का विरोध

कार्यक्रम के दौरान, राहुल ने मंच पर स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि को बुलाया, जिन्होंने कथित तौर पर पीएम मोदी के अंदाज पर कटाक्ष किया. इस दौरान, राहुल गांधी भी स्टेज पर हंसते दिखे. इसी दौरान, पुलकित ने राहुल गांधी के साथ मिलकर बुजुर्ग को कुर्सी देने पर मजाक किया, जिसका सोशल मीडिया पर भरपूर विरोध हो रहा है. 

अब तक इन-इन शहरों में हो चुका कार्यक्रम

शहर  तारीख  विषय  रजिस्ट्रेशन 
कोटा
17 जून
पेपर लीक, कोचिंग सिस्टम, शिक्षा और छात्रों पर दबाव
आंकड़ा उपलब्ध नहीं
देहरादून
17 जुलाई
पेपर लीक, सरकारी भर्ती, बेरोजगारी और शिक्षा
2.54 लाख+
प्रयागराज
8 अगस्त
भर्ती परीक्षा, पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्र समस्याएं
1.74 लाख+
पुणे
22 अगस्त
छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, बराबरी, प्रतियोगी परीक्षाएं और करियर
30 हजार+ का दावा
इंदौर
19 सितंबर
शिक्षा, भर्ती, परीक्षा, आरक्षण, हॉस्टल और रोजगार; 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स'
करीब 1.5 लाख का दावा

 

Continue reading on the app

ये हैं महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल

Most Runs In Womens T20I : महिला T20I क्रिकेट में बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है. हाल ही में भारतीय स्टार स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. लेकिन, अगर आप महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 बल्लेबाजों पर ध्यान देंगे, तो उसमें एक और भारतीय नाम भी शामिल है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-10 नामों के बारे में बताते हैं...

10- मैग लेनिंग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज मैग लेनिंग महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर आता है. लेनिंग ने 2010 से 2023 के बीच ऑस्ट्रेलिया की ओर से 132 मैच खेले, जिसकी 121 पारियों में 116.37 की स्ट्राइक रेट और 36.61 के औसत से 3405 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक और 15 अर्धशतक निकले. उन्होंने 405 चौके और 47 छक्के लगाए.

9- ईशा ओजा

महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर्स की लिस्ट में ईशा ओजा का नाम नौवें स्थान पर आता है. ईशा ने 2018 से अब तक 120 मैच खेले हैं, जिसकी 118 पारियों में 34.18 के औसत और 119.06 की स्ट्राइक रेट 3453 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 415 चौके और 59 छक्के निकले हैं.

8-स्टेफनी टेलर

इस लिस्ट में आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की स्टेफनी टेलर का नाम आता है. 2008 से अब तक टेलर ने 139 मैच खेले हैं, जिसकी 135 पारियों में उन्होंने 34.58 के औसत और 100.38 की स्ट्राइक रेट से 3666 रन बनाए. उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 347 चौके और 49 छक्के लगाए.

7- डेनियल व्याट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की डेनियल व्याट महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं. व्याट ने 2010 से अब तक 187 मैचों की 166 पारियों में 130.50 की स्ट्राइक रेट और 24.47 के औसत से 3671 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 23 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 461 चौके और 47 छक्के लगाए.

6- बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी का नाम इस लिस्ट में छठवें स्थान पर आता है. मूनी ने महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2016 से अब तक 125 मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में 41.57 के औसत और 125.47 की स्ट्राइक रेट से 3783 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक और 31 अर्धशतक निकले. उन्होंने 488 चौके और 20 छक्के लगाए.

5- सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की सोफी डिवाइन का नाम महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं. सोफी ने 2006 से अब तक न्यूजीलैंड के लिए 158 मैच खेले हैं, जिसकी 154 पारियों में 28.69 के औसत और 123.20 की स्ट्राइक रेट से 3817 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 353 चौके और 134 छक्के जड़े हैं.

4- चमारी अट्टापट्टू

श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर आती हैं. अट्टापट्टू ने 172 मैचों की 169 पारियों में 114.89 की स्ट्राइक रेट से 4282 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 558 चौके और 120 छक्के जड़े हैं.

3- हरमनप्रीत कौर

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का आता है. हरमन ने महिला T20I क्रिकेट में 209 मैच खेले हैं, जिसकी 187 पारियों में 110.55 की स्ट्राइक रेट और 30.25 के औसत से 4327 रन बनाए हैं. इस दौरान 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 414 चौके और 92 छक्के लगाए हैं.

2- सूजी बेट्स

महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का नाम आता है. सूजी ने 186 मुकाबलों की 178 पारियों में 108.60 की स्ट्राइक रेट और 28.83 के औसत से 4758 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 525 चौके और 35 छक्के निकले हैं.

1- स्मृति मंधाना

महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना ने अपने नाम कर लिया है. मंधाना ने 2013 से अब तक 178 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 171 पारियों में 30.69 के औसत और 126.90 की स्ट्राइक रेट से 4788 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 36 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 644 चौके और 100 छक्के लगाए हैं.

यहां देखें पूरी टॉप-10 लिस्ट

रैंक खिलाड़ी टीम मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
1 स्मृति मंधाना भारत 178 171 4788 30.69 126.90 2 36 644 100
2 सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 186 178 4758 28.83 108.60 1 28 525 35
3 हरमनप्रीत कौर भारत 209 187 4327 30.25 110.55 1 18 414 92
4 चमारी अट्टापट्टू श्रीलंका 172 169 4282 27.10 114.89 4 16 558 120
5 सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 158 154 3817 28.69 123.20 1 24 353 134
6 बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 125 119 3783 41.57 125.47 2 31 488 20
7 डेनियल व्याट इंग्लैंड 187 166 3671 24.47 130.50 3 23 461 47
8 स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 139 135 3666 34.58 100.38 0 22 347 49
9 ईशा ओजा यूएई 120 118 3453 34.18 119.06 5 14 415 59
10 मैग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया 132 121 3405 36.61 116.37 2 15 405 47

ये भी पढ़ें: शेफाली की बल्लेबाजी, नंदिनी और दीप्ति की गेंदबाजी का कमाल, बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गया भारत

Continue reading on the app

  Sports

ग्लेन मैक्सवेल का टूटा खिताबी सपना, एंड्रीज गौस के 90 रन के दम पर एडिनबर्ग टीम बनी ETPL चैंपियन

ETPL Final: ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली बेलफास्ट वॉल्व्स को धूल चटाकर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनी ETPL की पहली चैंपियन. टिम टेक्टर के 84 रनों के बावजूद वॉल्व्स 150 रन ही बना सकी. ट्रेंट बोल्ट और मार्क वाट की धारदार गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को बांधे रखा. जवाब में एंड्रीज गौस की 90 रनों की नाबाद तूफानी पारी के दम पर कैसल रॉकर्स ने 6 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की. Sun, 20 Sep 2026 23:21:43 +0530

  Videos
See all

लालबाग के कालाचौकी में करंट लगने से 2 लोग घायल | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T19:30:37+00:00

Desh Ki Pathshala: Pakistan में Petrol बिजली की किल्लत Iran से मदद की गुहार... | Economic Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers