Responsive Scrollable Menu

इस प्राइवेट बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 21 सितंबर से नए रेट लागू, स्पेशल स्कीम की डेडलाइन बढ़ी

प्राइवेट सेक्टर के IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को कम से कम 3% और अधिकतम 6.55% इंटरेस्ट मिल रहा है। नए रेट 21 सितंबर 2026 से लागू होंगे। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन भी 31 मार्च 2027 तक आगे बढ़ा दी गई है।

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.05% रिटर्न मिल रहा है। हालांकि सुपर सीनियर सिटीजंस को चरंजीवी एफडी स्कीम पर अधिकतम 7.20% ब्याज मिल रहा है। इसमें तीन टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक ऑफर कर रहा कई खास एफडी स्कीम 

बैंक ने उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़कर  31 मार्च 2027 कर दी है। इसमें तीन टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज मिल रहा है। 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 1100 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.55% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम पहले 30 सितंबर को बंद होने वाली थी।

इसके अलावा बैंक 1111 दिन के वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% ब्याज ऑफर कर रहा है। आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.10% रिटर्न मिल रहा है। वहीं 5 साल के टैक्स सेविंग्स स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट जानें 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 3%
  • 31 से लेकर 45 दिन-  3.15%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.35%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.60%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 4.60%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन -5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.80%
  • एक साल- 6.20%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
  •  2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.35%
  • 5 साल- 6.25%
  • 5 साल से अधिक और 7 साल तक- 5.95%
  • 7 साल से लेकर 10 साल तक- 5.90%
  • 10 साल से लेकर 20 साल तक- 4.80%
  • 5 साल- 6.25%
  • 1111 दिन- 6.35%
  • 370 दिन- 6.10%
  • 555 दिन- 6.45%
  • 700 दिन- 6.45%
  • 1100 दिन- 6. 55%

यहाँ चेक नए इंटरेस्ट रेट्स 

Continue reading on the app

अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का धुआं क्या बढ़ाता है कैंसर का खतरा? जानें Oncologist की राय

Cancer Risks: घर पर अगरबत्ती जलाना या मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन क्या इनसे कैंसर का खतरा हो सकता है? आइए जानें विशेषज्ञों की राय.

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

India Nepal Hartalika Teej महोत्सव में Swami Ramdev, Delhi CM Rekha Gupta और Kapil Mishra शामिल हुए #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:39:06+00:00

'रात 12 बजे कोई छू दे तो इस्तीफा दे दूंगा': Samrat Choudhary के वादे खुली पोल! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:32:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers