Responsive Scrollable Menu

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद की पांच सीट पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन सीट पर जल्द चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीट के लिए चुनाव होना है, जिनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिनके सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है।

किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें अफाक अहमद भी शामिल हैं जो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने छह साल पहले पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर के समर्थन से यह सीट जीती थी।

उस समय किशोर ने अपनी पार्टी का गठन नहीं किया था। पिछले हफ्ते पार्टी में शामिल हुईं वकील और शिक्षाविद दिव्या ज्योति को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर अभी जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का कब्जा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एस पी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को भी मैदान में उतारा है। किशोर ने कहा कि तीन अन्य सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अगले तीन-चार दिनों में की जाएगी। बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक किशोर ने कहा कि जेएसपी शिक्षकों के विभिन्न संगठनों को एक साथ लाने और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए एक संयुक्त संघर्ष समिति बनाने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी तीन मुख्य मांगों के लिए अभियान चलाएगी, जिनमें शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की श्रेणी में लाना और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक काम सौंपने के लिए नियम तय करना शामिल है। किशोर ने कहा कि इन मांगों को जन सुराज की मांगों के रूप में माना जाएगा और दावा किया कि पार्टी शिक्षकों के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाएगी ताकि अगले लोकसभा चुनाव से पहले इन्हें पूरा कराया जा सके। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करते हुए किशोर ने यह भी वादा किया कि अगर जेएसपी उम्मीदवार जीतते हैं तो हर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बेरोजगार स्नातकों के लिए 10,000 नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह उसी तरह का रोजगार संबंधी वादा है जैसा उन्होंने अपनी बांकीपुर विधानसभा सीट के पढ़े-लिखे बेरोजगार मतदाताओं से किया था। यह चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव से अलग होगा और इसमें करीब 30 जिलों में फैले चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीट शामिल होंगी। जेएसपी ने पहले कहा था कि वह संगठन के विस्तार की रणनीति के तहत सभी आठ सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों का स्थानीय प्रभाव, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच उनकी साख और पार्टी संगठन की मजबूती अहम कारक माने जा रहे हैं।

Continue reading on the app

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

असम के गोलाघाट जिले से एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 ‘टोके गेको’ (छिपकली की प्रजाति) को मुक्त कराया गया है। वन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने रविवार को यह जानकारी दी। बरुआ ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मुक्त कराई गई छिपकलियों को वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।

वन मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 17 सितंबर को मिली एक जानकारी के आधार पर पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के तहत आने वाले बोकाखात रेंज के कर्मियों ने दीमापुर सीमा शुल्क (निवारक) प्रभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गोलाघाट के गरमुड़ में वन्यजीव तस्करी के एक कथित प्रयास को विफल कर दिया। मंत्री ने कहा, इस अभियान के दौरान 30 जीवित टोके गेको जब्त किए गए और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस खेप के स्रोत और इसे कहां भेजा जाना था, इसका पता लगाने तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के नतीजे से नाराज

सुचिका का मेडल भारत को शूटिंग के अलावा किसी दूसरे खेल में मिला पहला पदक है. MMA को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. Mon, 21 Sep 2026 09:28:05 +0530

  Videos
See all

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers