लखनऊ से अमेरिका तक फैला ठगी का जाल, ‘हैलो सर, हाऊ मेय आई हेल्प यू’… बोलकर ऐसे फंसाते थे विदेशी नागरिक, 16 गिरफ्तार
Lucknow Call Center Fraud: लखनऊ के अलीगंज में पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग टेक सपोर्ट के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को डराकर उनसे ठगी करते थे.
The post लखनऊ से अमेरिका तक फैला ठगी का जाल, ‘हैलो सर, हाऊ मेय आई हेल्प यू’… बोलकर ऐसे फंसाते थे विदेशी नागरिक, 16 गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
Salman Khan: पैपराजी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘गलत एंगल से फोटो लें, तो घूम के चांटा मारो’
Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इस बार पैपराजी के एक तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने महिलाओं की गलत एंगल से फोटो और वीडियो लेने पर नाराजगी जताई। सलमान ने कहा कि अगर कोई महिला ऐसी तस्वीरों से असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।
गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर भड़के सलमान
सलमान ने कहा कि आजकल पैपराजी महिलाओं की तस्वीरें लेने के लिए ऐसे एंगल का इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आता। खासकर जब कोई अभिनेत्री कार से उतर रही हो या उसमें बैठ रही हो, तब कैमरे अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पैपराजी पैरों और पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। सलमान के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।
सई मांजरेकर का दिया उदाहरण
सलमान ने इस दौरान सई मांजरेकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सई को उन्होंने ऐसे कैमरा एंगल से असहज होते देखा है। सई ने सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में काम किया था। उन्होंने नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का भी जिक्र किया। सलमान ने कहा कि कई महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज नहीं होतीं, फिर भी पैपराजी बार-बार इसी तरह की तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं।
बोले- पसंद नहीं तो विरोध करो
सलमान ने महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें इस तरह की फोटोग्राफी पसंद नहीं है, तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा, “जहां ऐसा हुआ, घूम के चांटा मारो।” सलमान ने इस तरह की फोटोग्राफी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हो सकती हैं, लेकिन जिन महिलाओं को यह पसंद नहीं है, उनकी परेशानी को समझना जरूरी है।
शादीशुदा महिलाओं का भी किया जिक्र
सलमान ने कहा कि वह कई ऐसी अभिनेत्रियों को जानते हैं, जो इस तरह की तस्वीरों से असहज होती हैं। इनमें शादीशुदा महिलाएं और मां बन चुकी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े- कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर फूटा सलमान का गुस्सा; बोले- मां बनने पर भी ट्रोल करते हो?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







