Responsive Scrollable Menu

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

नयी दिल्ली, 20 सितंबर की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि8 कांग्रेस लीड एसआईआर कांग्रेस ने एसआईआर को शाह के इशारे पर मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया बताया नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि एसआईआर वास्तव में मतदाताओं के नाम हटाने की एक बड़े पैमाने की ‘‘शाह इंस्टीगेटेड रिमूवल’’ (शाह के इशारे पर मतदाताओं के नाम हटाने की) प्रक्रिया तथा ‘‘संविधान पर हमला’’ है।

वि1 अमेरिका प.एशिया यात्रा परामर्श अमेरिका ने पश्चिम एशिया के लिए यात्रा चेतावनी फिर जारी की वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में मौजूद या वहां जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए फिर से यात्रा चेतावनी जारी की है।

खेल11 खेल एशियाड निशानेबाजी लीड भारत सोनम, एलावेनिल और विदरसा ने भारत को निशानेबाजी की रजत पदक दिलाया नागोया: भारत की सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा विनोद ने रविवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर निशानेबाजी में देश के अभियान की शानदार शुरुआत की।

अर्थ4 वैष्णव चिप उद्योग सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आगे बढ़ते भारत को साइबर, भू-राजनीतिक खतरों से सतर्क रहने की जरूरत: वैष्णव नयी दिल्ली: भारत की बढ़ती सेमीकंडक्टर क्षमता को वैश्विक चिप आपूर्ति श्रृंखला में स्थापित कुछ हितधारक ‘खतरे’ के रूप में देख सकते हैं। ऐसे में भारत को संभावित साइबर हमलों, भू-राजनीतिक जोखिमों और अन्य व्यवधानों से निपटने के लिए सतर्क रहना होगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही है।

वि11 रूस यूक्रेन युद्ध यूक्रेन ने रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन दागे, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला मॉस्को: यूक्रेन की सेना ने रात भर रूस को निशाना बनाकर 1,000 से अधिक ड्रोन हमले किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे10 महाराष्ट्र लालबाग लीड करंट लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत, चार घायल मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में शनिवार देर रात गणपति पंडाल के पास पेयजल के अस्थायी स्टॉल पर करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

प्रादे9 महाराष्ट्र दुर्घटना कार मुंबई में कोस्टल रोड पर बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत, अन्य घायल मुंबई: मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे27 बिहार एमएलसी चुनाव जन सुराज जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की पटना: जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद की पांच सीट पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन सीट पर जल्द चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।

खेल14 खेल एशियाड भारत स्मृति स्मृति मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं निशिन (जापान): भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पछाड़कर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

Continue reading on the app

राजस्थान के कुछ और हिस्सों से तीन-चार दिन में मानसून की विदाई के आसार

राजस्थान के कुछ और हिस्सों से तीन-चार दिन में मानसून की विदाई के आसार

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी शुरू करेंगे राजनीतिक पारी? जयंत चौधरी से अमरोहा एक्सप्रेस ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

Mohammed Shami Meets Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मुलाकात ने सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. जयंत चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा किए जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 'अमरोहा एक्सप्रेस' क्रिकेट पिच छोड़कर रालोद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे या उनके बड़े भाई राजनीति में कदम रखेंगे. Sun, 20 Sep 2026 23:10:36 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash: 1 लाख के नीचे आ जाएगा सोना? Gold Rate Today | Gold Price News | Gold Price India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T19:30:30+00:00

Desh Ki Pathshala: Pakistan में Petrol बिजली की किल्लत Iran से मदद की गुहार... | Economic Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers