Responsive Scrollable Menu

'भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना है लक्ष्य,' बागेश्वर धाम में बोलीं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर

'भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना है लक्ष्य,' बागेश्वर धाम में बोलीं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर

Continue reading on the app

वजन कम करने सौना बाथ लेने गया भारतीय खिलाड़ी बेहोश:मिक्स्ड मार्शल आर्टस के मैच में अनफिट घोषित हुआ, एशियन गेम्स से बाहर

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टस खिलाड़ी वरुण सान्याल एशियन गेम्स से बाहर हो गए है। उन्हें 77 kg वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल से पहले मेडिकल अनफिट घोषित कर दिया गया। मुकाबले के लिए वजन कम करने के दौरान सौना बाथ लेने में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की। वजन घटाने के दौरान बिगड़ी तबीयत घटना की जानकारी मिलने के बाद MMA इंडिया के अध्यक्ष निखिल कुंदर और भारतीय अधिकारी भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों ने वरुण की जांच की और उन्हें मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया। इसके कारण वे 77 kg वेट के क्वार्टर फाइनल में नहीं उतर सके। उनका क्वार्टर फाइनल बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था। वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाई मिली थी, इसलिए वे सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। लंदन से नागोया तक लंबा सफर 27 साल के वरुण लंदन से मुंबई और फिर सिंगापुर होते हुए जापान पहुंचे थे। नागोया पहुंचने के बाद एक्रेडिटेशन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण उन्हें गेम्स विलेज में कमरा मिलने में 10 घंटे से ज्यादा समय लग गया। कमरा मिलने के बाद भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था, उस पर दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना दावा किया था। इससे उन्हें आराम के लिए उपलब्ध समय और कम हो गया। बिस्तर तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह थक चुके थे वरुण ने मीडिया से कहा, ‘जब मैं आखिरकार अपने कमरे में पहुंचा और बिस्तर पर गिरा, तब मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका था।’ डॉक्टरों की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण वरुण 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में नहीं उतर सके। इस तरह उनका एशियन गेम्स अभियान मुकाबला खेले बिना ही खत्म हो गया। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: टेस्ट क्रिकेट में नहीं चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? इस दिग्गज ने तकनीक पर ही उठा दिए सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं. लेकिन उनके टेस्ट भविष्य को लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने चौंकाने वाला बयान दिया है. Sun, 20 Sep 2026 17:16:19 +0530

  Videos
See all

Viral News: दिन ढलते ही सन्नाटा गांव में भालू का खौफ!#viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:36:16+00:00

Maulana Sajid Rashidi On BJP: 'जंतर-मंतर पर Gen-Z ने..' BJP के पक्ष में बोले मौलाना ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:43:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers