Responsive Scrollable Menu

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पछाड़कर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। तीस वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति को रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सात रन की जरूरत थी। उन्होंने तीसरे ओवर में बांग्लादेश की तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर की आखिरी दो गेंद पर लगातार चौके जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। स्मृति ने 19 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों से 37 रन बनाए। वह पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। 

पावरप्ले का अंत एक और छक्के के साथ करने की कोशिश में स्मृति ने अख्तर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन डीप मिडविकेट पर शोभना मोस्तरी को कैच दे बैठीं। हालांकि आउट होने से पहले ही वह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी थीं और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गईं। उनके नाम अब 4,788 रन हैं। सूजी बेट्स 4,758 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 4,287 रन के साथ तीसरे और श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू 4,282 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

स्मृति महिला क्रिकेट में सभी प्रारूपों को मिलाकर भी सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल में महिला एशिया कप के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। स्मृति के नाम अब सभी प्रारूपों में 10,987 अंतरराष्ट्रीय रन हैं जिसमें टेस्ट में 788, एकदिवसीय में 5,411 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4,788 रन शामिल हैं। बेट्स 10,740 रन के साथ सभी प्रारूपों में तीसरे स्थान पर हैं। स्मृति के नाम महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने हाल में महिला एशिया कप के ग्रुप चरण में हांगकांग, चीन के खिलाफ शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

बांग्लादेश के खिलाफ स्मृति की आक्रामक शुरुआत ने भारत को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय के उसके सबसे तेज पावरप्ले में से एक तक पहुंचाया। पावरप्ले के अंत में भारत का स्कोर एक विकेट पर 72 रन था जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसका चौथा सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है। 

भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना विकेट खोए 77, 2018 में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट पर 75 और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट पर 73 रन बनाए थे। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विजेता टीम फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया।

Continue reading on the app

मायावती ने परिवार को लेकर किया ऐलान, आकाश आनंद नहीं अब इस भतीजे पर जताया भरोसा, BSP में मिलेगा जिम्मेदारी

बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में भतीजों की भूमिका को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. वहीं, ईशान आनंद को सम्मानजनक पद देकर आगे बढ़ाने की बात कही है.

The post मायावती ने परिवार को लेकर किया ऐलान, आकाश आनंद नहीं अब इस भतीजे पर जताया भरोसा, BSP में मिलेगा जिम्मेदारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, जानें कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का रोमांच 24 सितंबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल करेगी. इन दोनों टीमों से भिड़ने के लिए 6 टीमों के बीच क्वालिफाइंग मैच होगा, जिसमें से टॉप-2 क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल. Wed, 23 Sep 2026 21:17:58 +0530

  Videos
See all

IIT Bombay Protest: साहिल वाकोडे की मौत पर बॉम्बे में बवाल पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:40:20+00:00

IIT Bombay के Sahil Wakode का Viral CCTV फुटेज, Video आने के बाद केस की दिशा बदली | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:42:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers