4O की उम्र में फिर मां बनीं पादुकोण, Ranveer Singh के घर आई नन्ही बिटिया, बधाइयों का लगा तांता
Deepika Padukone Deliver Second Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दूसरी बार मां बन गई हैं. उन्होंने बीते दिन शनिवार को नन्ही परी यानी बेटी का जन्म दिया था. ऐसे में रणवीर और दीपिका दूसरी बार पैरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो के साथ अपनी बेटी के फुटप्रिंट भी पोस्ट किया है. सोशल मीडिया पर फैंस कपल को कल से ही जमकर बधाइयां दे रहे हैं. आपको बता दें कि दूसरी बार बनने से पहले दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंची थी.
शेफाली की बल्लेबाजी, नंदिनी और दीप्ति की गेंदबाजी का कमाल, बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गया भारत
INDW VS BANW: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 114 रन से मैच को जीत लिया. सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. इस मुकाबले में भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने शतक लगाया और फिर गेंदबाजों ने विकेटचटकाऊ गेंदबाजी के साथ बांग्लादेश की पूरी टीम को 81 के स्कोर पर ही समेट दिया. नतीजन, अब भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है.
बांग्लादेश 81 रन पर हुई ऑलआउट
#TeamIndia continue the good work ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
Deepti Sharma opens her wicket-taking account as well ????
Updates ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/JLwYKKolqy
196 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 81 रन पर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तो छोड़िए 30 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. दिलारा अख्तर 27(23) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
शर्मिन अख्तर 10, सुल्ताना खातून 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा टीम की बाकी की बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही ऑलआउट हो गईं. इस तरह पूरी टीम 81 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने 114 रनों से जीत दर्ज कर ली.
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन
???????????????? ???????????? ???????????????????? ✌️
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
A dominant 1⃣1⃣4⃣-run victory for #TeamIndia ????
They are all set to face Sri Lanka next in the Gold Medal match ????⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/ZIi2hTFv3A
बांग्लादेश के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैच में पहले तो भारतीय बल्लेबाजों ने 196 रनों का बड़ा लक्ष्य तय किया. फिर, रही सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए. श्री चरणी ने 2 विकेट लिए. तो वहीं, क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने खाते में दर्ज किए.
भारत ने बोर्ड पर लगाए थे 195 रन
???????????????????? 1️⃣0️⃣0️⃣ ???????? ????????????????????-???????????????? ???????????????????????????????????????????????????? ???????????????????????????? ???????????? ???????????????????????????? ???????????????????? ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
She reaches the milestone in just 4️⃣9️⃣ balls ????????
Updates ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/nEBfaU72JW
सेमीफाइनल मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर 100 रनों की शतकीय पारी खेली. अपनी पारी में 9 छक्के और 3 चौके लगाए. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 19 गेंद पर 37 रन की धाकड़ पारी खेली. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. गुनालन कामिलिनी 3 और रिचा घोष 2 रन बनाकर आउट हुईं. आखिर में शेफाली वर्मा 100 और भारती फूलमाली 9 रन बनाकर नाबाद लौटीं. इस तरह भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बोर्ड पर लगाए थे.
अब फाइनल में श्रीलंका से होगा भारत का सामना
India secure their spot in the Women's Asian Games Finals with a comprehensive win over Bangladesh ????
— ICC (@ICC) September 20, 2026
????: https://t.co/FU9ejrcSky pic.twitter.com/F90VX9T9e6
बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की और इसी के साथ फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका क्रिकेट से होगा, जो पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है. इतना ही नहीं, अब ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होगा.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने एक मैच में बनाए 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, छक्कों का लगाया खास शतक, तो इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







