मुरैना में डेढ़ बीघा जमीन के लिए खूनी संघर्ष, फायरिंग और लाठी-डंडों के हमले में 3 लोग घायल
मुरैना जिले के माता बसैया इलाके में आने वाले नाका गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। यहां सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए।
कहासुनी से शुरू हुई बात देखते-ही-देखते लाठी-डंडों और गोलियों की तड़तड़ाहट तक जा पहुंची। इस हिंसक झड़प में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
35 साल पुराना कब्जा या सरकारी खलियान?
यह पूरी लड़ाई गांव में मौजूद सरकारी खलियान की करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर है। गांव के ही भुजबल सिंह गुर्जर और मोती सिंह गुर्जर के परिवार इस पर अपना-अपना हक जताते आ रहे हैं। भुजबल सिंह के पक्ष का दावा है कि पिछले 35 सालों से यह जमीन उन्हीं के कब्जे में है और वे ही इसका इस्तेमाल करते आए हैं।
मकान का सामान गिरवाते ही पहुंचा दूसरा पक्ष
शनिवार की शाम जब भुजबल सिंह का परिवार उस जमीन पर मकान बनाने के लिए पत्थर और बाकी सामान डलवा रहा था, तभी अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि बात पता चलते ही मोती सिंह गुर्जर, लोकेंद्र, जनक, ब्रजराज और लल्ला गुर्जर करीब दो दर्जन लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर वहां आ पहुंचे।
राइफलों से चलीं गोलियां
मौके पर दूसरे पक्ष के पहुंचते ही तीखी बहस शुरू हो गई, जो चंद मिनटों में मारपीट में बदल गई। भुजबल सिंह पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर लाइसेंसी राइफलें लेकर आए थे और उन्होंने गोलियां चला दीं। इसके बाद दोनों तरफ से लाठियां भी चलीं, जिसमें भुजबल सिंह, करतार सिंह और तहसीलदार सिंह गुर्जर घायल हो गए। देर रात इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है।
अब जमीन के असली कागजात खंगाल रही पुलिस
घटना की खबर मिलते ही माता बसैया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी विवेक तोमर के मुताबिक फिलहाल मारपीट और हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जमीन की असली स्थिति जानने के लिए दोनों पक्षों से मालिकाना हक के कागज मांगे गए हैं। कागजातों की जांच और वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वजन कम करने सौना बाथ लेने गया भारतीय खिलाड़ी बेहोश:मिक्स्ड मार्शल आर्टस के मैच में अनफिट घोषित हुआ, एशियन गेम्स से बाहर
नागोया में एशियन गेम्स के दौरान भारतीय MMA फाइटर वरुण सान्याल 77 KG वेट के क्वार्टरफाइनल से पहले मेडिकल अनफिट घोषित कर दिए गए। मुकाबले के लिए वजन कम करने के दौरान सॉना में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की। वजन घटाने के दौरान बिगड़ी तबीयत MMA में खिलाड़ियों को तय वेट कैटेगरी में उतरना होता है। क्वार्टरफाइनल से पहले तय वजन हासिल करने के लिए वरुण सॉना में गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। नेपाली खिलाड़ी की मदद से उन्हें मेडिकल टीम तक पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद MMA इंडिया के अध्यक्ष निखिल कुंदर और भारतीय अधिकारी भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों ने वरुण की जांच की और उन्हें मुकाबले के लिए मेडिकल रूप से अनफिट घोषित कर दिया। इसके कारण वे 77 KG वेट के क्वार्टरफाइनल में नहीं उतर सके। उनका क्वार्टरफाइनल बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था। वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाई मिली थी, इसलिए वे सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे। लंदन से नागोया तक लंबा सफर 27 साल के वरुण लंदन से मुंबई और फिर सिंगापुर होते हुए जापान पहुंचे थे। नागोया पहुंचने के बाद एक्रेडिटेशन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण उन्हें गेम्स विलेज में कमरा मिलने में 10 घंटे से ज्यादा समय लग गया। कमरा मिलने के बाद भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था, उस पर दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना दावा किया था। इससे उन्हें आराम के लिए उपलब्ध समय और कम हो गया। बिस्तर तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह थक चुके थे वरुण ने मीडिया से कहा, ‘जब मैं आखिरकार अपने कमरे में पहुंचा और बिस्तर पर गिरा, तब मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका था।’ डॉक्टरों की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण वरुण 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में नहीं उतर सके। इस तरह उनका एशियन गेम्स अभियान मुकाबला खेले बिना ही खत्म हो गया। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









