Salman Khan: ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान; बिग बॉस के स्टेज पर उतारी टोपी-जैकेट; बोले- करो ट्रोल!
Salman Khan On Trolling: ‘बिग बॉस 20’ के इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कंटेस्टेंट स्काउट को पिछले हफ्ते की बात पर समझाया और बताया कि किसी के वजन, उम्र या लुक्स का मजाक उड़ाना सही नहीं है।
सलमान ने कहा कि उन्हें भी अक्सर उम्र, बढ़ते वजन और लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता है। इसके बाद उन्होंने मंच पर अपनी टोपी और जैकेट उतार दी और ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए कहा कि अब जितनी ट्रोलिंग करनी है, कर लो।
मोटा हो गया हूं, करो ट्रोल
???? Salman Khan gave Scout OP a reality check over his “Khatam Kardo” remark, and also addressed the troller aka keyboard warriors who casually troll people over their body weight, looks and appearance. pic.twitter.com/kN3USteDY9
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 19, 2026
सलमान ने स्काउट से बात करते हुए पूछा कि आखिर लोगों को किसी को ट्रोल करने की जरूरत क्यों महसूस होती है। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी ऐसा होता है।
सलमान ने कहा, “मोटा हो गया है... कर लो ना ट्रोल, ये लो।” इसके बाद उन्होंने अपनी टोपी और जैकेट उतारकर कहा, “कर लो ट्रोलिंग।” इतना ही नहीं, उन्होंने मंच पर अपना मेकअप भी हटाया और कहा, “करो ट्रोल अब।”
पहले खुद को देखो
सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि किसी पर भी टिप्पणी करने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, “पहले अपनी शक्ल देखो, अपना शरीर देखो। उसके बाद किसी पर कमेंट करना। अपने मां-बाप को देखो, उनकी सेहत देखो, फिर ऐसी बातें करना।”
सोहेल और वरुण का भी किया जिक्र
सलमान ने कहा कि ट्रोलिंग सिर्फ उनके तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने भाई सोहेल खान और अभिनेता वरुण धवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का मजाक उड़ाना और उनके बारे में भद्दे कमेंट करना भी ट्रोलिंग का हिस्सा बन गया है। सलमान ने कपड़ों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह फटे हुए जूते भी पहनते हैं और आगे भी पहनेंगे। किसी के एक ही कपड़े दोबारा पहनने पर भी लोग कमेंट करने लगते हैं।
गंजे लुक पर भी दी सफाई
सलमान ने अपने गंजे लुक को लेकर होने वाली बातों का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें गंजा होने और बालों का इलाज करवाने को लेकर कमेंट करते हैं।
सलमान ने कहा कि उनका गंजा लुक उनकी फिल्म का हिस्सा है।
उन्होंने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले उनके एक दोस्त का निधन हुआ था और इसका भी इस लुक से जुड़ा एक कारण है। उन्होंने कहा कि लोग चाहे कुछ भी कहें, अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सलमान के मुताबिक, उन्होंने तारीफ और आलोचना दोनों से कुछ अच्छा सीखना शुरू कर दिया है।
बोले- हर कोई ट्रोलिंग नहीं सह पाता
सलमान ने कहा कि हर इंसान आलोचना और ट्रोलिंग को एक ही तरह से नहीं संभाल पाता। कई लोग ऐसी बातों से बहुत परेशान हो जाते हैं और गहरे तनाव में चले जाते हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की भाषा पर भी सवाल उठाया। सलमान ने कहा कि किसी के बारे में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों से उसकी परवरिश का पता चलता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई फिल्म पसंद नहीं आती तो वह उसे न देखे, लेकिन कलाकारों को निजी तौर पर निशाना बनाना सही नहीं है।
यह भी पढ़े- सलमान खान की तबीयत को लेकर मचा हड़कंप; ‘बिग बॉस 20’ के वायरल प्रोमो का एक्टर ने बताया पूरा सच
Pakistan Emergency News: Pakistan में Emergency? मचा हड़कंप, सरकार ने लिया बड़ा फैसला! | Pakistan
Pakistan Emergency News: Pakistan में Emergency? मचा हड़कंप, सरकार ने लिया बड़ा फैसला! | Pakistan News | Breaking News #Pakistan #PakistanEmergency #PakistanNews #PakistanCrisis #PakistanPolitics #BreakingNews #PakistanNewsToday #LatestNews #Emergency #News18 news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








