Responsive Scrollable Menu

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया और 23 लोगों को अगवा करने की उनकी कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना 18 सितंबर की रात को हुई जब आतंकवादियों ने कलात के पास चमन-कराची एन-25 राजमार्ग पर लोगों की शांतिपूर्ण आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश की।

सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने फिरौती के लिए अपहरण, जबरन वसूली और गाड़ियां छीनने के मकसद से एक चेक पोस्ट बनाया था। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और जबरदस्त गोलीबारी के बाद सशस्त्र बलों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी... मारे गए।’’ सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने से अगवा किए गए 23 लोगों को भी मुक्त कराया। वहां से छह ट्रक, तीन बस और दो कार सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में बचे हुए किसी भी आतंकवादी को खत्म करने और स्थानीय आबादी तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है। आतंकवाद-विरोधी अभियान पूरे संकल्प के साथ जारी रहेगा और सुरक्षा बल देश से विदेश से प्रायोजित और विदेश से समर्थित आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बलूचिस्तान सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवाद का सामना कर रहा है जिसके कारण सुरक्षा बलों ने आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज कर दिया है।

‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ के मासिक आकलन के अनुसार प्रांत में आतंकवादी हमलों की संख्या जुलाई में 83 से बढ़कर अगस्त में 89 हो गई जो सात प्रतिशत की वृद्धि है। आईएसपीआर और सरकारी मीडिया ने हाल के हफ्तों में प्रांत में कई कार्रवाइयों की जानकारी दी है।

Continue reading on the app

1 अक्टूबर से नोएडा और गाजियाबाद में बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! जानिए नया नियम

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा और गाजियाबाद में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत 1 अक्टूबर से जिन गाड़ियों के पास वैलिड 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट' (PUCC) नहीं होगा, उन्हें फ्यूल नहीं दिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: दीपिका का 'आठ का ठाठ', भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

20वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर अपने अभियान की ऐतिहासिक शुरुआत की. एकतरफा मुकाबले में 22 वर्षीय दीपिका कुमारी ने सर्वाधिक 8 गोल दागे. उनके अलावा इशिका ने हैट्रिक (3 गोल) बनाई, जबकि नवनीत और लालथंतलुआंगी ने 2-2 गोल किए. इस बड़ी जीत के साथ भारत पूल बी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. टीम अपना अगला मुकाबला सोमवार को इंडोनेशिया के खिलाफ खेलेगी. Sun, 20 Sep 2026 15:54:23 +0530

  Videos
See all

DUSU चुनाव नतीजों से राहुल गांधी नाराज | #viralvideo #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:44:53+00:00

DU में ABVP का दबदबा, NSUI सफा! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers