Responsive Scrollable Menu

रितेश ने दोस्त की फोटो लगाकर फेक इंस्टा-ID बनाई:बर्थडे सरप्राइज के बहाने केतन को लोहगढ़ बुलाया; केतन मर्डर केस की चार्जशीट में खुलासा

पुणे पुलिस ने शनिवार को केतन अग्रवाल मर्डर केस में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें खुलासा हुआ कि आरोपियों ने माही नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और उसमें एक परिचित महिला की फोटो लगाई थी। इस अकाउंट से केतन को मैसेज कर 18 जून को सिया के सरप्राइज बर्थडे के नाम पर लोहगढ़ बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, रितेश हांगे ने उसे किले पर बुलाने के लिए अकाउंट बनाया था, जिसे घटना के बाद डिलीट कर दिया गया। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या से जुड़ी फिल्में देखीं, साजिश के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया और पुलिस से बचने के तरीकों पर पॉडकास्ट सुने। सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। तीनों पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है। चार्जशीट की 10 बड़ी बातें 1. हादसा नहीं, हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन की लोहागढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हादसा नहीं, बल्कि कथित हत्या की साजिश बताया है। 2. CCTV में हुडी पहना शख्स दिखा: लोहागढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है। 3. चेतन ने मोबाइल दफ्तर में छोड़ा: पुलिस के अनुसार 18 जून को चेतन के मोबाइल का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद था। आरोप है कि उसने मोबाइल जानबूझकर दफ्तर में छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिले। 4. सिया-चेतन के बीच हजारों कॉल: पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत मिलने का दावा है। इसे पुलिस ने कथित साजिश से जोड़ने वाला डिजिटल सबूत बताया है। 5. 14 जून को भी केतन को लोहागढ़ ले गए: चार्जशीट के मुताबिक 18 जून से चार दिन पहले सिया केतन को लोहागढ़ ले गई थी। पुलिस का आरोप है कि वहां उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया। 6. 17 जून को कैफे में कथित प्लानिंग: पुलिस के अनुसार सिया और चेतन 17 जून को पुणे के एक कैफे में मिले थे। आरोप है कि दोनों ने लोहागढ़ के वीडियो और मैप देखकर हत्या की योजना पर चर्चा की। 7. हत्या के तरीके की कथित रिहर्सल: चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि कैफे के पास दोनों ने केतन को धक्का देने के तरीके की कथित तौर पर प्रैक्टिस भी की थी। 8. सिया की सर्च हिस्ट्री भी सबूत: पुलिस के मुताबिक सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री में लोहागढ़ में 2025 में हुई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत से जुड़ी जानकारी मिली। इसके अलावा राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी सर्च का भी दावा किया गया है। 9. सुपारी देकर हत्या की कोशिश का भी आरोप: चार्जशीट में चेतन के दोस्त रितेश हांगे को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में रहने वाले रितेश के दोस्त के जरिए सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना सफल नहीं हुई। पुलिस ने उस दोस्त को गवाह बनाया है। 10. 80-85 गवाह और डिजिटल सबूतों पर केस: चार्जशीट में करीब 80-85 गवाहों के बयान दर्ज हैं। इनमें 3 ऐसे गवाह भी बताए गए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सिया और चेतन को घटना के दौरान देखा। पुलिस ने वाट्सएप चैट,फोटो, मोबाइल डेटा, CDR, CCTV और तकनीकी जांच को भी अहम सबूत बनाया है। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: पुणे मर्डर केस- सिया, उसके बॉयफ्रेंड के बाद तीसरी गिरफ्तारी:साजिश में शामिल होने का शक; 18 जून को सिया ने केतन को किले से फेंका था पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में शुक्रवार रात को एक और आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

एफपीआई की बिकवाली सितंबर में 23,676 करोड़ रुपए रही, कच्चे तेल में तेजी और वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया दबाव

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का आउटफ्लो सितंबर में अब तक (1 से 19 सितंबर) 23,676 करोड़ रुपए रहा है, इससे पहले जुलाई और अगस्त में एफपीआई शुद्ध खरीदार थे। यह जानकारी एनालिस्ट्स की ओर से दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद रिजवान पर पीसीबी का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने के लिए मना किया है. पीसीबी ने ये एक्शन सट्टेबाजी मामले में पूछ-ताछ के बाद लिया है. हाल ही रिजवान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में वापस पाकिस्तान बुला लिया था. जांच के बीच रिजवान ने मीडिया से बात करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पीसीबी ने नकार दिया. Mon, 21 Sep 2026 21:43:39 +0530

  Videos
See all

Punjab Jagga Singh Case : जहर खाने वाले जग्गा सिंह पर AAP का दावा, 9 थीं FIR दर्ज | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T17:43:01+00:00

Bihar: 'सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए' जमुई पर तेज प्रताप #tejpratapyadav #tejpratapyadavnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T17:46:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers