Responsive Scrollable Menu

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Continue reading on the app

एशियाड- भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया:दीपिका ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे; पुरुष टीम का मैच 7-0 से आगे

दीपिका के रिकॉर्ड 8 गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को नागोया में एशियन गेम्स के पूल-B के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, भारतीय पुरुष टीम इंडोनेशिया के खिलाफ 7-0 से आगे चल रही है। दीपिका एशियन गेम्स के महिला हॉकी इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें और 54वें मिनट में गोल किए। भारत की ओर से इशिका ने हैट्रिक लगाई। नवनीत कौर और ललथांतलुआंगी ने दो-दो गोल किए, जबकि लालरेमसियामी, बलजीत कौर, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया। पहले हाफ में 8 गोल: लालरेमसियामी ने खोला खाता भारत ने शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाया। लालरेमसियामी ने 7वें मिनट में करीब से फील्ड गोल कर भारत का खाता खोला। इसके एक मिनट बाद दीपिका ने गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। इशिका ने 11वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो के पास पर गोल किया। इसके एक मिनट बाद बलजीत कौर ने भारत का चौथा गोल किया। नेहा ने 18वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। दीपिका ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से अपना दूसरा गोल किया। नवनीत कौर ने 23वें मिनट में गोल किया। दीपिका ने 25वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को हाफ टाइम तक 8-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी जारी रहा गोलों का सिलसिला हाफ टाइम के बाद भारत ने हमले और तेज कर दिए। दीपिका ने 33वें, 36वें, 38वें और 41वें मिनट में लगातार चार गोल किए। इसके बाद इशिका ने 42वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। ललथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने 43वें मिनट में एक-एक गोल किया। नवनीत कौर ने 45वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। ललथांतलुआंगी ने 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दीपिका ने 54वें मिनट में आठवां गोल किया और इसी मिनट इशिका ने भी अपना तीसरा गोल कर भारत का स्कोर 19-0 कर दिया। सविता पूनिया का 320वां इंटरनेशनल मैच अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने अपना 320वां इंटरनेशनल मैच खेला। इसके साथ ही वह वंदना कटारिया के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गईं। उज्बेकिस्तान की टीम पूरे मैच में भारतीय गोल के सामने ज्यादा मौके नहीं बना सकी। भारत ने गेंद पर दबदबा बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए। भारत अब पूल-B के अपने अगले मैच में सोमवार को इंडोनेशिया का सामना करेगा। -------------------------------------------- भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026 Final: 21 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने ठोका हाहाकारी शतक, ऐसा करने वाला बना पहला बल्लेबाज

पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत ने CPL में अपना एक और शतक जड़ दिया है. इस बार शतक उन्होंने CPL 2026 के फाइनल में जड़ा. इस शतक को जमाने में उन्होंने चौके से ज्यादा छक्के मारे हैं. Mon, 21 Sep 2026 06:52:15 +0530

  Videos
See all

Chhatron Ki Goonj Controversy: 'छात्रों की गूंज' में मां का अपमान क्यों? Rahul Gandhi Vs PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T01:47:36+00:00

Iran War Update: ईरान पर होने वाला है बहुत बड़ा हमला? | Iran America War Update | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T01:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers