सागर शराब कांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, जहरीली शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
जहरीली और नकली शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाशमध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर एएसपी बीना जयवीर सिंह भदौरिया और एएसपी सागर नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गैंग 'सागर गोल्ड' के नाम से नकली शराब तैयार कर उसे बाजारों और ग्रामीण इलाकों में खपाता था. पुलिस ने ग्वालियर के पास बड़ापुर गांव में चलाए जा रहे एक गुप्त सेटअप पर छापा मारा, जहां से चार डाई मशीनें, बोतल सील करने वाली मशीन, हाइड्रोमीटर (अल्कोहल की सांद्रता मापने का यंत्र), 1,150 खाली बोतलें और 250 प्लास्टिक कैप्सूल बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह मोटे मुनाफे के लालच में आसानी से मिलने वाले घातक रसायनों (संभवतः थिनर) का इस्तेमाल कर अमानक शराब बनाता था.
बहू संग सास ने लगाए हरियाणवी गाने पर ठुमके, जमीन पर बैठ दिखाई लचक, जोड़ी इंटरनेट पर काट रही बवाल! वायरल वीडियो
Video Viral : हरियाणवी गाने पर सास-बहू की जोड़ी ने जमकर ठुमके लगाए है. बहू के साथ सास ने भी पूरे जोश में डांस किया और जमीन पर बैठकर अपने शानदार मूव्स दिखाए, दोनों की मस्ती और जबरदस्त तालमेल देखकर लोग खुश हो गए. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









