Responsive Scrollable Menu

सितंबर में विदेशी-निवेशकों ने भारतीय बाजार से ₹20,974 करोड़ निकाले:2026 में अब तक ₹2.45 लाख करोड़ की बिकवाली; क्रूड-US यील्ड और रुपया बना वजह

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs की बिकवाली का सिलसिला फिर लौट आया है। सितंबर महीने में 18 तारीख तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से ₹20,974 करोड़ की भारी निकासी की है। वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए ने विदेशी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। जुलाई में ₹20,200 करोड़ और अगस्त में ₹29,630 करोड़ की मजबूत खरीदारी के बाद सितंबर में फिर से बिकवाली देखने को मिल रही है। CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 2026 में FPIs अब तक भारतीय शेयरों से कुल ₹2.45 ट्रिलियन यानी ₹2.45 लाख करोड़ निकाल चुके हैं। यह आंकड़ा पूरे 2025 में हुई ₹1.66 ट्रिलियन की कुल बिकवाली से भी काफी ज्यादा है। हालांकि, इस बिकवाली के बीच एक सकारात्मक पहलू यह है कि प्राइमरी मार्केट यानी IPOs के जरिए विदेशी निवेश का ट्रेंड सितंबर में भी जारी रहा है। FPIs बिकवाली की 3 मुख्य वजह चॉइस वेल्थ के मुख्य इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी ऑफिसर धीरज गौर के अनुसार, विदेशी निवेशकों की इस बिकवाली के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़ी वजह हैं… 1. अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को बढ़ाकर 3.75-4.00% कर दिया है। इसके चलते भारत और अमेरिका के बीच यील्ड का अंतर कम हो गया है, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय एसेट्स की और आकर्षण घट गया है। 2. कच्चे तेल के दामों में उछाल: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड लगातार $100 प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। इससे भारत में महंगाई बढ़ने और आयात बिल में इजाफे की चिंताएं बढ़ी हैं। 3. कमजोर होता रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में तेज गिरावट आई है। हाल ही में रुपया चार महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट (1.1%) के साथ 95.92-95.96 के निचले स्तर पर आ गया और इंट्राडे में 96 के स्तर को भी पार कर गया। इससे विदेशी निवेशकों के रिटर्न पर बुरा असर पड़ रहा है। विदेशी निवेशकों की डेट मार्केट में भी बिकवाली इक्विटी के अलावा विदेशी निवेशकों ने डेट यानी लोन मार्केट से भी अपने हाथ खींचे हैं। सितंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने फुल्ली एक्सेसिबल रूट (FAR) से ₹10,296 करोड़ निकाले। वहीं वोलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) से ₹1,817 करोड़ की बिकवाली की। इसके अलावा जनरल रूट से ₹1,068 करोड़ निकाले हैं। क्या होता है FAR और VRR?

Continue reading on the app

यूपी में युवाओं को अगले 6 महीने में मिलेंगी एक लाख नौकरियां, CM योगी ने किया बड़ा एलान

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सीएम योगी राज्य को ताबड़तोड़ विकास योजनाों की सौगात दे रहे हैं. यही नहीं सीएम योगी युवाओं को भी तोहफा देने में पीछे नहीं हट रहे. शनिवार को सीएम योगी ने एलान किया कि अगले 6 महीने में राज्य के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. बता दें कि सीएम योगी ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सरकारी नौकरियों के महा अभियान की शुरुआत की है.

इस महाभियान के तहत 6 महीने में अभ्यर्थियों को 1 लाख नई सरकारी नौकरियां देने का यह लक्ष्य रखा गया है. तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 19वें रोजगार मेले के जरिए 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं. यानी दिल्ली से लखनऊ तक रोजगार और युवा शक्ति पर फोकस को बढ़ा दिया गया है. यानी सरकारी कार्यक्रम भले ही मिशन रोजगार है लेकिन राजनीतिक फोकस युवा से कनेक्ट बढ़ाने पर भी है. देशें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

5 wwe wrestler longest career: डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में लगातार बने रहना और रिंग पर राज करना केवल शारीरिक ताकत की बात नहीं, बल्कि अटूट निष्ठा और जुनून का खेल है. द अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना, द मिज और ट्रिपल एच जैसे महान दिग्गजों ने चोटों, उतार-चढ़ाव और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया. इन 5 रेसलर्स ने न केवल ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अपनी निरंतरता से वफादारी की एक अटूट मिसाल पेश की. Sun, 20 Sep 2026 20:35:36 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | Goonj के मंच से PM और बुजूर्ग महिला के अपमान वाले मामले पर क्या बोले Rashid Alvi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:16:57+00:00

Russia Ukraine War Live Updates | रूस-यूक्रेन में भीषण जंग से भयंकर तबाही! | Big Attack On Moscow #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:11:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers