भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी बनी:शिक्षा मंत्री बोले- PM की मां का अपमान किया, राहुल के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर विवाद
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को X पर पोस्ट में लिखा- कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं…रेस्ट इन पीस। वहीं शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा- राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। छात्र संवाद का इस्तेमाल PM मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी दिखाता है दूसरी तरफ कांग्रेस ने BJP और RSS पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं, जो सवाल पूछ रहे हैं और जवाबदेही मांग रहे हैं। इंदौर में राहुल ने छात्रों से शिक्षा-रोजगार जैसे मुद्दों पर बात की राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के पांचवें एडिशन में हिस्सा लिया। इसका विषय ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ था। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं। एक छात्रा ने सरकारी परीक्षाएं पास करने के बावजूद OBC आरक्षण को लेकर कानूनी प्रक्रिया के कारण रुकी नियुक्तियों का मुद्दा उठाया। एक छात्र ने MPPSC में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने पर खुद और अन्य लोगों पर कार्रवाई होने की बात कही। आदिवासी छात्रा ने पर्याप्त हॉस्टल और दूसरी सुविधाएं नहीं मिलने की समस्या बताई। राहुल ने शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने की पेशकश भी की। राहुल ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है, कोई एहसान या सुविधा नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी किंडरगार्टन से लेकर स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और रोजगार तक की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने देश में शिक्षक पदों की बड़ी संख्या में रिक्तियों और स्कॉलरशिप से जुड़े आंकड़ों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में कॉमेडियन ने राहुल के साथ PM मोदी की मिमिक्री की राहुल के कार्यक्रम के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि भी मंच पर आए। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के विदेशी नेताओं से मुलाकात के अंदाज की मिमिक्री की। इस दौरान राहुल भी हंसते नजर आए। उन्होंने पूछा- हाउ आर यू मोदी जी। नाइस टू मीट यू। और बताइए थोड़ा। पुलकित मणि ने मिमिक्री जारी रखते हुए PM मोदी के बोलने के अंदाज और बच्चों के साथ सिक्के वाले पुराने वीडियो की नकल की। उन्होंने अपने परफॉरमेंस में PM मोदी की दिवंगत मां से जुड़े संदर्भ का भी इस्तेमाल किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद BJP नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई। राहुल बोले- सिस्टम छात्रों के सवाल पूछने से डरता है राहुल ने शिक्षा व्यवस्था के अलावा देश के राजनीतिक और संस्थागत ढांचे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसा सिस्टम” बन गया है, जो छात्रों के सवालों से डरता है। उनके मुताबिक, छात्र जिज्ञासु होते हैं, इसलिए वे संस्थानों के कामकाज, भर्ती, परीक्षा और रोजगार के अवसरों पर सवाल पूछते हैं। राहुल ने इस सिस्टम की अलग-अलग परतों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजित डोभाल, RSS प्रमुख मोहन भागवत और उद्योगपतियों गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के नाम लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनका देश के राजनीतिक, संस्थागत और आर्थिक क्षेत्रों पर प्रभाव है।
20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर
भारत के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख बहुत अहम है। वर्ष 1857 में इसी दिन अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था और उन्हें ब्रिटिश मेजर होसॉन ने पकड़ लिया था। दरअसल, मई 1857 में आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी, जिसके बाद अंग्रेजों ने मौजूदा पुरानी दिल्ली की तीन महीने तक घेराबंदी की थी।
14 सितंबर को ब्रिटिश फौज की जीत हुई थी तथा शहर पर उसका कब्जा हो गया था। 17 सितंबर को बहादुर शाह जफर को लालकिला छोड़ना पड़ा, जबकि 20 सितंबर को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें कैदी बनाकर उसी किले में लाया गया था जहां उनका हुक्म चलता था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी।
1857 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए। 1878 : मद्रास के अखबार ‘द हिंदू’ के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू।
जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे। 1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन। 1942 : भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।
1949 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म। 1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया। 1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन।
उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी। 2001 : अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे। 2006 : ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा। 2021: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने। 2024: रूस के दो नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया।
2025: गाजा शहर पर इजराइली हमलों में 14 लोगों की मौत।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi







