Salman Khan: कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर फूटा सलमान का गुस्सा; बोले- मां बनने पर भी ट्रोल करते हो?
Salman Khan Supports Katrina Kaif: कटरीना कैफ के बदले लुक और वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग के बीच सलमान खान उनके समर्थन में खड़े नजर आए। ‘बिग बॉस 20’ में उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई और कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है।
किसी के मां बनने पर ट्रोल करते हो?
शो के दौरान सलमान ने कंटेस्टेंट्स से सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि लोग किसी की उम्र, वजन, लुक, परिवार, मुस्कान और यहां तक कि किसी के मां बनने के बाद भी उसे ट्रोल करने लगते हैं। सलमान ने यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद मां बनने वाली महिला अगर अभी फिल्मों से दूर है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा ऐसी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जब वह दोबारा फिल्मों में आएंगी तो फिट हो जाएंगी और फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।
क्या कैटरीना के लिए बोले सलमान?
LATEST: They called him a male chauvinist, misogynist and egoistic. Meanwhile, Salman Khan is the one defending every woman in the industry!
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) September 20, 2026
He’s the GOAT — and that’s exactly why some people can’t handle it when their stars fall short of this personality. #SalmanKhan pic.twitter.com/1w6NQx9MRd
सलमान ने किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस बात के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे कैटरीना कैफ से जोड़ना शुरू कर दिया। दरअसल, कुछ समय पहले कैटरीना कैफ को पति विक्की कौशल के साथ एक इवेंट में देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अभिनेत्री के लुक और मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर कमेंट किए थे। ऐसे में सलमान का ‘किसी के मां बनने पर’ और ‘प्रेग्नेंसी के बाद मां बनी हैं’ कहना लोगों को कैटरीना से जुड़ा हुआ लग रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने जोड़ा कैटरीना से
सलमान के बयान का वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि उन्हें लगता है कि अभिनेता कैटरीना के लिए बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सलमान ने कैटरीना को लेकर हो रही आलोचना का जवाब दिया है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि अभिनेता ने बिना नाम लिए बॉडी शेमिंग करने वालों को सही जवाब दिया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि सलमान का इशारा वास्तव में कैटरीना की ओर था। उन्होंने शो में किसी का नाम नहीं लिया है।
ट्रोलर्स पर भी भड़के सलमान
SALMAN KHAN took his T-shirt off on live telecast of #BiggBoss20 and silenced the so called trollers in his own style.
— Pαѕнα (@ibeingxpasha_) September 19, 2026
60 yrs old and still carrying a physique most can only dream of.
The OG Fitness Icon for a reason.#SalmanKhan ???? pic.twitter.com/E84uGCJrdR
सलमान ने सिर्फ एक्ट्रेसेस की ट्रोलिंग पर ही बात नहीं की। उन्होंने बताया कि उन्हें भी उम्र, वजन और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग दूसरों को ट्रोल करके पैसे कमाते हैं। सलमान ने ऐसे लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी की बॉडी, वजन, परिवार, मुस्कान, फ्लॉप फिल्म या मां बनने जैसी निजी बातों को निशाना बनाना सही नहीं है। सलमान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों की तारीफ करने और सही सलाह देने के लिए होना चाहिए, न कि किसी को परेशान करने या उसके बारे में गलत बातें लिखने के लिए।
कैटरीना ने नहीं दिया कोई जवाब
कैटरीना कैफ ने अपने लुक या सोशल मीडिया पर हो रही बॉडी शेमिंग को लेकर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, सलमान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और यूजर्स लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या अभिनेता ने इशारों-इशारों में कैटरीना का बचाव किया है।
यह भी पढ़े- सलमान खान की तबीयत को लेकर मचा हड़कंप; ‘बिग बॉस 20’ के वायरल प्रोमो का एक्टर ने बताया पूरा सच
SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, जानें PET में कितनी लगानी होगी दौड़
SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। SSC GD Constable 2026 भर्ती के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति होनी है। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा की टेंटेटिव आंसर की भी जारी कर दी थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं।
रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि PET में कितनी दौड़ पूरी करनी होगी।
कब जारी होगा SSC GD Result 2026?
SSC GD Constable 2026 के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उम्मीदवारों को अंतिम अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।
SSC की अधिसूचना के मुताबिक, CBE में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग सामान्यतः रिक्तियों के लगभग 8 गुना उम्मीदवारों को PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।
25,487 पदों पर हो रही है भर्ती
SSC GD Constable 2026 भर्ती के तहत कुल 25,487 रिक्तियां हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF सहित विभिन्न बलों की रिक्तियों का विवरण दिया गया है। लिखित परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया में PET, PST, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
पुरुष उम्मीदवारों को कितनी दौड़ लगानी होगी?
SSC GD PET के आधिकारिक मानक के अनुसार, लद्दाख क्षेत्र को छोड़कर पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी। यानी उम्मीदवारों को 5 किमी की दूरी तय करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए क्या है PET का नियम?
लद्दाख क्षेत्र को छोड़कर महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। यह बात खास तौर पर ध्यान देने वाली है, क्योंकि कई जगह महिला उम्मीदवारों के लिए 8 मिनट का समय बताया जा रहा है, जबकि SSC GD 2026 की आधिकारिक अधिसूचना में समय 8.5 मिनट दिया गया है।
लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अलग मानक
SSC के नोटिफिकेशन में लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अलग PET मानक निर्धारित है। यहां पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET/PST के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद PET/PST में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। SSC के अनुसार अंतिम चयन प्रक्रिया में CBE के प्रदर्शन के साथ PET/PST, मेडिकल और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।
SSC GD Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे—
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Result सेक्शन में जाएं।
- SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ध्यान दें: रिजल्ट की आधिकारिक तारीख SSC की ओर से घोषित होने के बाद ही निश्चित मानी जाएगी। उम्मीदवारों को किसी भी अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










