सेमीकॉन इंडिया 2026 में 56 एमओयू पर हस्ताक्षर, डिजाइन से लेकर रिसर्च तक मजबूत हुई साझेदारी
सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस 'सेमीकॉन इंडिया 2026' ने निवेश और तकनीकी साझेदारी के लिए बड़ा मंच दिया. इस इवेंट में 600 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां और 52 देशों की भागीदारी रही. इस दौरान डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च से जुड़े 56 एमओयू, घोषणाएं और रणनीतिक पहल हुईं.
सरकारी बयान के अनुसार, भारत की इस पांचवीं फ्लैगशिप सेमीकंडक्टर कॉन्फ्रेंस ने घरेलू सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास में एक और कदम बढ़ाया है. इस बार 6 कंट्री पवेलियन लगाए गए थे, जिनमें जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन शामिल थे. इसके साथ ही 12 राज्यों के पवेलियन, एक स्टार्टअप पवेलियन, वर्कफोर्स डेवलपमेंट जोन, इनोवेशन शोकेस और स्टूडेंट हैकाथॉन भी आयोजित किया गया. इनमें सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया.
इस इवेंट के लिए कुल 51,656 रजिस्ट्रेशन हुए और करीब 40,000 लोगों की मौजूदगी रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भारत अब पॉलिसी पर चर्चा और प्रोजेक्ट प्लानिंग से आगे बढ़कर कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन के दौर में पहुंच गया है. पीएम मोदी ने युवा चिप डिजाइनर्स और छात्रों से बातचीत की और वर्चुअली दो नई कमर्शियल प्रोडक्शन लाइनों का उद्घाटन किया. ये लाइनें सीडीआईएल सेमीकंडक्टर, मोहाली और सुची सेमीकॉन, सूरत में शुरू हुई हैं. इसके साथ ही सेमीकॉन 1.0 के तहत मंजूर 12 प्रोजेक्ट्स में से 5 यूनिट अब पूरी तरह से काम करने लगी हैं.
प्रधानमंत्री ने सेमीकॉन 2.0 की रूपरेखा भी बताई. इसका मकसद सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में हर स्तर पर क्षमता विकसित करना है. सेमीकॉन 2.0 के लिए 1,27,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है और इसे 6 पिलर्स पर बनाया गया है, जिनमें डिजाइन, मशीन और मटेरियल, नई फैब्स, एडवांस्ड पैकेजिंग, रिसर्च और टैलेंट डेवलपमेंट शामिल हैं.
तीन दिन तक चले इस इवेंट में 56 एमओयू और घोषणाएं हुईं, जो सेमीकंडक्टर डिजाइन, फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग, उपकरण और सामग्री, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, आर एंड डी, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी कमर्शियलाइजेशन, स्किलिंग और वर्कफोर्स डेवलपमेंट से जुड़ी हैं. बयान के अनुसार, इस दौरान सेमीकंडक्टर निर्माताओं, उपकरण कंपनियों, डिजाइन फर्मों, शिक्षण संस्थानों और स्किलिंग संगठनों के बीच सहयोग और निवेश योजनाओं की बड़ी घोषणाएं हुईं.
स्रोत- आईएएनएस
काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने किया हमला, लोगों ने चलाए ईट-पत्थर, वजह आई सामने
Kajal Raghwani Car Attacked: काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उनको चाहने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है. वह जब भी पब्लिक में बाहर निकलती हैं तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग जाती है. वह अपनी एक्टिंग और डांस से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं. बीते दिन जब वह बिहार में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने की गई तो उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने ईट और पत्थर भी चलाए जिससे उनकी कार का शीशा भी टूट गया. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए, जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि उनकी कार पर ये हमला जानबूझकर काराया गया. आइए जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है.
क्या हुआ था
दरअसल, काजल राघवानी बिहारशरीफ में उद्घाटन के लिए एक ज्वेलरी शोरूम पहुंची थीं. उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद थी. जब लोगों को इस बारे में पता चला कि काजल बिहारशरीफ आई हुई हैं तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा सिस्टम को देखते हुए शोरूम के अंदर लोगों की एंट्री बंद कर दी गई. शोरूम के बाहर अफरातफरी का मच गई और उनकी कार पर लोगों ने ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया.
एक्ट्रेस को सुरक्षित किया गया रवाना
जब शोरूम के बाहर भीड़ एकदम कंट्रोल से बाहर हो गई तब पुलिस ने अपना मोर्चा संभाला और लोगों से वहां से जाने की अपील की. हालांकि कई लोगों ने इसके बावजूद हंगामा किया. लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ से लोगों को समझाया और हंगामा ना करने की अपील की. इसके बाद किसी तरह भीड़ ने पुलिस की बात मानी. वहीं, पुलिस की मौजूदगी में काजल राघवानी को काफिले के साथ सुरक्षित बाहर निकालकर पटना की ओर रवाना कर दिया. जिससे एक्ट्रेस बाल-बाल बचीं.
कुछ लोगों का दावा जानबूझकर किया गया हमला
वहीं, सोशल मीडिया पर जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो कुछ लोगों ने दावा किया कि काजल राघवानी की कार पर जानबूझकर हमला कराया गया. लोगों ने दावा किया है कि एक्ट्रेस की कुछ समय से निरहुआ और पवन सिंह से बिगड़ी हुई है. ऐसे में उनके फैंस ने यहां आकर एक्ट्रेस की कार पर हमला किया. इसके साथ ही कुछ लोगों का ये भी कहना है कि भोजपुरी बवाल शो में काजल और निरहुआ के बीच तीखी तकरार देखने के लिए मिली थी. जिसका बदला लेने के लिए अब उनके फैंस ने एक्ट्रेस के साथ ऐसा किया है.
ये भी पढ़ें: लिप-लॉक से लेकर सुशांत सिंह राजपूत केस तक, महेश भट्ट का इन 5 विवादों से रहा गहरा नाता, मचा खूब बवाल
वजह आई सामने
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काजल राघवानी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि उनकी कार पर किसी दूसरे सेलेब्स के फैंस ने हमला नहीं किया था. दरअसल, जब वह ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं तो उन्हें देखने के लिए पहले से ही भारी भीड़ जमा हो गई है. ऐसे में जब लोग कंट्रोल से बाहर हो गए तो काजल राघवानी जिस शोरूम में गई थी, उसे बंद कर दिया गया. जिससे लोग नाराज हो गए क्योंकि वह उन्हें नहीं देख पाए और उन्होंने वहां पर पथराव करना शुरू कर दिया. इसी बीच उनकी कार का शीशा भी टूट गया. जिससे साफ होता है कि उन पर किसी ने भी जानबूझकर हमला नहीं कराया था.
ये भी पढ़ें: Salman Khan के सीने में क्यों हुआ दर्द? Bigg Boss 20 के फैंस की उड़ी नींद तो भाईजान ने खुद किया सच्चाई का खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












