पथरिया में पूर्व विधायक रामबाई के समर्थन में BSP का प्रदर्शन, विरोध में लखन पटेल का पुतला फूंका, 10 से 15 लोगों पर मामला दर्ज
पथरिया में शनिवार को सोशल मीडिया कमेंट को लेकर राजनीतिक विवाद सड़क तक पहुंच गया। बीएसपी कार्यकर्ताओं ने संजय चौराहे पर प्रदर्शन किया और इसके बाद पथरिया थाने पहुंचकर थाना प्रभारी महेंद्र जगत को आवेदन सौंपा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उदयभान पटेल ने सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट पर पूर्व विधायक रामबाई के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
बीएसपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रामबाई भी मौजूद रहीं। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखन पटेल का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। पुलिस को दिए आवेदन में कथित कमेंट की जांच कर FIR और गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं, पुतला दहन के मामले में पुलिस ने रामबाई समेत 10 से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिया आवेदन
मामला तब सामने आया जब बीएसपी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक रामबाई को लेकर किए गए कथित आपत्तिजनक कमेंट की जानकारी मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रामबाई को पूरे मामले से अवगत कराया। शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पथरिया पहुंचे और पहले संजय चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पथरिया थाने पहुंचे और थाना प्रभारी महेंद्र जगत को लिखित आवेदन सौंपा। बीएसपी नेता भूपेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि पार्टी की पूर्व विधायक रामबाई के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
जल्द गिरफ्तारी की मांग की
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखन पटेल का पुतला भी जलाया। पुतला दहन के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दबंग पूर्व विधायक रामबाई समेत 10 से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, सोशल मीडिया कमेंट को लेकर लगाए गए आरोपों पर पुलिस की जांच और कार्रवाई की स्थिति अलग से सामने आनी बाकी है।
रामबाई बोलीं – ‘महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा गलत’
पूर्व विधायक रामबाई ने कहा कि शुक्रवार रात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर लिखी कुछ पोस्ट के बारे में बताया था। उनके मुताबिक पोस्ट में उनके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया। रामबाई ने कहा कि वह ज्यादा सोशल मीडिया नहीं चलातीं और इस बात से भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कौन उनके बारे में क्या लिख रहा है लेकिन महिलाओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल गलत है।
Netflix 21 to 26 Sept: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते क्या देखें? हॉरर-थ्रिलर और ड्रामा की आएगी बहार
Netflix this week releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो जरा इन लेटेस्ट रिलीज पर नजर डालिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan









