दायरा vs वाइब बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन भी कुणाल खेमू की फिल्म आगे, जानें करीना की मूवी ने कितनी की कमाई
Daayra Vs Vibe Day 3 Box Office collection: करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब की कमाई में तीसरे दिन भी अंतर दिखा। सुबह 10 बजे तक वाइब 8 लाख और दायरा 3 लाख रुपये कमा चुकी थी।
मुंबई के कोस्टल रोड पर ब्रिज से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर
Mumbai MBW Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ब्रिज से नीचे गिर गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार तड़के मुंबई के कोस्टल रोड पर हुआ. जहां एक तज़ रफ्तार BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने, लाला कॉलेज के पास हुआ.
मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी कार
पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने कार ब्रिज से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गई. पुलिस का कहना है कि कार में सवार चारों लोगों को तुरंत पास के नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), धैर्य सेठ (17) और लगभग 25 साल के एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया. अधिकारी ने बताया कि लगभग 20 साल के एक अन्य अज्ञात युवक को को अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n
— ANI (@ANI) September 20, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation








